Categories: Faridabad

खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दिया यह आदेश

‍ महामारी के बढ़ते मामलों के बीच खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। दुकानदार लोगों को अधिक दाम में चीजों को बेच रहे हैं वहीं अब कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त है और उचित कदम उठा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी रोज औचक निरीक्षण कर बिक्री के जा रहे सामान की जांच करेंगे एक रिपोर्ट दैनिक रूप से भेजेंगे। विभाग ने अपने पांच अधिकारी को निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।



दरअसल, एसडीएम बल्लभगढ़ ने मंगलवार की देर शाम बाजार का दौरा कर दुकानदारों को हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों के बाहर खाद्य सामान बिक्री की कीमत लिखें। इतना ही नहीं दुकानदारों से सख्ती से कहा कि अगर रेट से अधिक पैसे लेने की शिकायत मिलती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दिया यह आदेश

आदेशों का असर बुधवार को बाजार में किराना स्टोर पर पूरी तरह दिखाई दिया। जहां थोक व रिटेल के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगा दी हैं।


लॉकडाउन के दौरान कुछ दुकानदारों ने खाद्य पदार्थों के दामों में बहुत अधिक बढ़ोतरी दिखाकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी प्रशासन को हुई। प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों पर सख्ती बरतते हुए बाजार का दौरा कर हकीकत को जाना।

जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती करते हुए व्यापारियों को आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों के बाहर संबंधित जरूरतों के सामान की लिस्ट लगाएंगे, अगर कोई दुकानदार ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


दुकानदारों द्वारा प्रशासन को दिए गए रेट खाद्य पदार्थ रेट (प्रति किलो)
मलका दाल 90
चना दाल 80
मूंग धुली 105
मूंग छिलका 100
अरहड दाल 90
तेल 150-160
आटा 220
चीनी 37
चावल परमल 24 से 30

निजी अस्पतालों के बाहर भी लगेंगे रेट लिस्ट
बीते दिन आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एक मीटिंग का आयोजन किया तथा उसमें निजी अस्पताल प्रशासन को अस्पतालों के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश जारी किए वही निजी अस्पतालों को अपना कॉल सेंटर शुरू करने के भी आदेश दिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago