अब हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी जिंदगी की डोर, सरकार ने तैयार किया ये खास फार्मूला

महामारी का रौद्र रूप इस समय चरम पर है। प्रदेश समेत देश में इस समय महामारी के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। अब ऐसे कयास हैं कि प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से किसी संक्रमित मरीज की जान नहीं जाएगी। प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को समय से भांपते हुए इतना इंतजाम कर लिया है कि किसी व्यक्ति के जीवन की डोर बीच राह में न टूट सके।

महामारी अपना प्रसार लगातार तेज़ी से कर रही है। हर तरफ भय का माहौल है। ऑक्सीजन की कमी का आभाव हर जगह है। अब प्रदेश में राउरकेला, जमशेदपुर, पानीपत, हिसार और रुड़की से हर रोज 232 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई का बंदोबस्त हो गया है। निजी अस्पतालों को भी अपने यहां ऑक्सीजन बनाने की क्षमता में बढ़ोतरी के लिए अभी से गंभीर प्रयास करने को कहे गए हैं।

अब हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी जिंदगी की डोर, सरकार ने तैयार किया ये खास फार्मूला

लगातार मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। हर परिवार में कोई न कोई पॉजिटिव हो रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्‍सीजन की भारी कमी का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं भी दायर हुई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दलील है कि किसी भी तूफान से पहले बरसात की उम्मीद की जा सकती थी, लेकिन महामारी की सुनामी आ गई। फिर भी सरकार इससे निपटने के हर संभव पुख्ता बंदोबस्त कर रही है।

महामारी की दूसरी लहर इस समय अपना कहर दिखा रही है। हर जिले में इस समय स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनोहर सरकार ने होम आइसोलेट लोगों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। हर जिले में उपलब्ध ऑक्सीजन को चार हिस्सों में बांटकर तीन हिस्से अस्पतालों में और एक हिस्सा होम आइसोलेट लोगों तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की गई है।

इस समय हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में महामारी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। महामारी अपना भयावह रूप धारण कर चुकी है। हर जगह स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago