Categories: Trending

संक्रमित होने के बावजूद शादियों में ठुमके लगाता रहा युवक, बेवकूफी से पूरा गांव संक्रमण के कब्जे में

दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा और अस्पतालों का हाल आंखों देखने के बावजूद भी लोगों में जागरूकता देखने को नहीं मिल रही है, और यही कारण है कि एक व्यक्ति का खामियाजा पूरे समाज को और फिर पूरे देश को भरने की नौबत आन पड़ी हैं।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हस्पताल में इलाज की व्यवस्था तितर-बितर हो चुकी है, और अस्पतालों के बाहर हो या फिर क्लीनिक के बाहर इलाज कराने वाले मरीजों की लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती है।

संक्रमित होने के बावजूद शादियों में ठुमके लगाता रहा युवक, बेवकूफी से पूरा गांव संक्रमण के कब्जे में

और इससे भी अगर किसी को समझ नहीं आ रहा तो श्मशान के अंदर रोजाना की तादाद में जलने वाले शवों की लाइन देखकर कोई शब्द ही नहीं है जो दर्द को बयान कर सकें।

यह मंजर देखने के बाद में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी आंखों में शर्म तक नहीं रह गई, और लोग बेखौफ होकर ना सिर्फ बाहर घूम रहे हैं बल्कि यह जानने के बाद भी कि वह संक्रमित है, शादियों में घूम कर ना सिर्फ फोटो खिंचा रहे हैं,

बल्कि डांस करके खूब ठुमके भी लगाए जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के निवाड़ी के अंतर्गत आने वाले लुहारगुवा गांव में देखने को मिला। जहां 24 वर्षीय युवक को संक्रमित होने के बावजूद भी 8 दिन तक पूरे गांव में खुला घूमता रहा और उसने अपने आपको कोरेंटिन करना उचित नहीं समझा।

परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे करके पूरा गांव कोरोना की जद में आ गया और लोग बीमार पड़ने लगे। अस्पतालों में टेस्ट करवाने के लिए लंबी लंबी कतारें लग गई।

गौरतलब 27 अप्रैल को उक्त युवक एक शादी में भी ना सिर्फ बेखौफ होकर घूमता रहा, बल्कि शादियों में ठुमके लगाने से बाज नहीं आया। स्टेज पर जाकर दूल्हे दुल्हन के साथ में चिपक चिपक के फोटो खिंचवाई और अंजाम यह रहा कि पिछले दिनों हुए टेस्ट में 60 में से 30 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिलहाल पूरे गांव को कंटेंटमेंट घोषित करते हुए गांव को सील करने साथ साथ गांव के बाहर बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं, और यहां से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।

वहीं डॉक्टरो की टीम एक एक करके ग्रामवासियों के घर में जाकर उनका कोविड-19 का टेस्ट कर रही है। वहीं जैसे ही यह मामला पुलिस विभाग के संज्ञान में आया तो उन्होंने उक्त व्यक्ति और गुपचुप शादी करने की एवज में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago