Categories: Faridabad

लॉकडाउन का दूसरा नाम सुरक्षित हरियाणा, गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर की घोषणा

प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन की मियाद कल सुबह 5‌ बजे पूरी हो जाएगी वही आज यानी रविवार को गृह मंत्री अनिल विज ने सुरक्षित हरियाणा की घोषणा की है। गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इस विषय की जानकारी दी।

दरअसल, महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से पूरे हरियाणा में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया था। ‌ आगामी सोमवार सुबह 5 बजे लॉकडाउन की मियाद पूरी होने वाली है। इसी बीच लॉकडाउन से संबंधित तमाम अटकलें सोशल मीडिया पर लगाई गई।

लॉकडाउन का दूसरा नाम सुरक्षित हरियाणा, गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर की घोषणा

सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेजेस वायरल होने लगे जिसमें यह दावा किया गया कि प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है और एक हफ्ते का लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन से संबंधित अभी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं आई है वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने सुरक्षित हरियाणा की घोषणा की है। यह सुरक्षित हरियाणा 10 मई से 17 मई तक लागू होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरक्षित हरियाणा में सख्ती बढ़ सकती है।

गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश में महामारी अलर्ट तथा सुरक्षित हरियाणा की घोषणा की गई है। ‌ सुरक्षित हरियाणा की विस्तृत जानकारी जल्द ही सांझा की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश भर में महामारी के बढ़ते मामलों के चलते पहले वीकेंड लॉकडाउन तथा बाद में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन का असर फरीदाबाद में देखने को मिला। फरीदाबाद में महामारी के मामलों में पॉजिटिव मरीजों के रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है हालांकि मरीजों की संख्या में गिरावट नहीं आई है।

ऐसे में इस स्थिति को देखते हुए तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। अटकले यह थी कि एक हफ्ते का लॉकडाउन और लगेगा परंतु अब गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ट्वीट के माध्यम से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति को साफ कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago