Categories: Uncategorized

उपमुख्यमंत्री ने हाई लेवल बैठक में लिए अहम फैसले,500 बेड के अस्पतालों पर कही यह बड़ी बात

चंडीगढ़, 9 मई। महामारी के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फील्ड में उतरने के बाद रविवार को चंडीगढ़ आते ही कई विभागों के अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। बैठक में दुष्यंत चौटाला ने संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए पानीपत और हिसार जिले में बन रहे 500-500 बेड के अस्थाई अस्पतालों को जल्द क्रियान्वित करने के लिए स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने हाई लेवल बैठक में लिए अहम फैसले,500 बेड के अस्पतालों पर कही यह बड़ी बात

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि संक्रमित मरीजों को समय पर बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए हिसार व पानीपत में 500 बेड के अस्पतालों का निर्माण कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 500 बेड के दोनों अस्थाई अस्पताल जल्द तैयार हो, इसके लिए राज्य मंत्री अनूप धानक की कार्य को मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी लगाई गई है।

अनूप धानक

दुष्यंत चौटाला ने इन दोनों अस्पतालों में स्टाफ के तैनाती के लिए अधिकारियों को आदेश दिए कि श्रम विभाग के अन्तर्गत ईएसआई का स्टाफ, डिस्पेंसरी के कर्मचारी व हेल्थ केयर वर्कर्स संबंधित जिले के सीएमओ के अधीन अपनी ड्यूटी करेंगे।

साथ ही उपमुख्यमंत्री ने फाइनल ईयर के मेडिकल स्टूडेंट, इनटर्न (प्रशिक्षु) से अपील की कि वे इस कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार के सहयोग के लिए बढ़ चढ़कर आगे आएं और अस्पतालों में कोविड ड्यूटी करें।

उन्होंने कहा कि सरकार भी उनके सहयोग के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोविड ड्यूटी करने वाले मेडिकल स्टूडेंट, इनटर्न को उचित मानदेय देने का कार्य करेगी। बैठक के दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित रूप से सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड व डीआरडीओ द्वारा प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है तथा प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago