महामारी पर भारी पड़ेगी ये नई दवा : जल्द बाजार में होगी उपलब्ध, दवा बनाने वाली टीम में हरियाणा का लाल भी शामिल

महामारी से बचाव करने के लिए अभी दुनिया में कोई कारगर दवा नहीं है। संक्रमण व्यापक रूप से बढ़ते जा रहा है। महामारी की रोकथाम के लिए देश में टीकाकरण जारी है। मगर दवा की उपलब्‍धता पूरी नहीं बन पा रही है। मगर इस बीच राहत की खबर आई है। अब देश में महामारी की एक और दवा खोज ली गई है। दवा महज खोज ही नहीं ली गई है। बल्कि दस से 12 दिनों यह बाजारों में उपलब्‍ध होगी।

इस नई दवा से कई लोगों के चेहरों पर एक मुस्कान आयी है। उम्मीद की एक और किरण जगी है। महामारी का अब डटकर सामना किया जा सकेगा। देश में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अनिल मिश्रा, हिसार निवासी डा. सुधीर चांदना और डा. अनंत भट्ट ने कोरोनारोधी दवा (2-डीजी) की खोज कर ली है।

महामारी पर भारी पड़ेगी ये नई दवा : जल्द बाजार में होगी उपलब्ध, दवा बनाने वाली टीम में हरियाणा का लाल भी शामिल

महामारी से लड़ाई अभी जारी है। ऐसे में इस लड़ाई में योद्धाओं की भूमिका का निभा रहे लोगों में अब हरियाणा के डा. सुधीर चांदना का नाम भी जुड़ गया है। डा. सुधीर बताते हैं कि बड़ी मात्रा में डा. रेड्डी लैब इस दवा का उत्पादन करने जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक 7 से 10 दिन में यह दवा बाजार में आने की संभावना है।

डीआरडीओ की इस दवा से लाभ होने के संकेत हैं। इस दवा का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया गया है और हर राज्य में संभवत। यह सप्लाई भी की जाएगी। इस दवा की खोज का पूरा खर्चा डीआरडीओ और डा. रेड्डी लैब मिलकर उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक हिसाब नहीं लगाया है कि प्रोजेक्ट पर अभी तक कितनी लागत आई है। यह दवा एक पाउडर के रूप में है और इसे पानी में मिललाकर दिया जाता है। मगर अभी इस पर सुधार के और भी प्रयोग चल रहे हैं।

इस समय महामारी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। हर जगह जल्द ही यह महामारी समाप्त हो इसके लिए हवन यज्ञ भी हो रहे हैं। ऐसे में नई दवा के आ जाने से राहत मिली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago