हरियाणा में लाकडाउन का दिख रहा सकारात्मक असर, इतने प्रतिशत मामलों में आई कमी

प्रदेश समेत देश को इस समय महामारी ने अपनी गिरफ्त में किया हुआ है। मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर तरफ भय का माहौल है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। राज्य में संक्रमण की चेन तोड़ने के लगाए गए एक सप्ताह के लाकडाउन का सकारात्मक असर दिखा है। इस दौरान नए मरीजों की संख्या में जहां कुछ हद तक गिरावट आई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

हरियाणा समेत आस – पास के इलाकों में भी महामारी अपना कहर इस समय पूरे ज़ोर से ढा रही है। प्रदेश में मौतों का लगातार नीचे आ रहा ग्राफ कुछ राहत दे रहा है। नौ जिलों में नए मरीजों की तुलना में कहीं अधिक मरीज महामारी को हरा रहे हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, पलवल, फतेहाबाद, नूंह, जींद और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

हरियाणा में लाकडाउन का दिख रहा सकारात्मक असर, इतने प्रतिशत मामलों में आई कमी

राज्य के हर जिले में हर तरफ माहौल काफी चिंताजनक है। मौतों का ग्राफ ऊपर ज़रूर उठा है लेकिन अब राहत मिल रही है। दूसरी लहर में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बैठक के बाद 30 अप्रैल की रात दस बजे नौ जिलों पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में वीकेंड लाकडाउन लगाने की घोषणा कर दी थी।

महामारी का रौद्र रूप इस समय चरम पर है। प्रदेश समेत देश में इस समय महामारी के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। प्रदेश में पहले तीन मई की सुबह पांच बजे से दस मई की सुबह पांच बजे तक लाकडाउन घोषित कर दिया गया था अब इसकी अवधि बढ़ा कर 17 मई कर दी गयी है। महामारी अपना प्रसार लगातार तेज़ी से कर रही है। हर तरफ भय का माहौल है।

लाकडाउन के बाद की स्थिति

दिन – संक्रमित मिले – ठीक हुए – मौतें – टीकाकरण – जांच

1 मई – 13,588 – 8509 – 125 – 12,744 – 50,823

2 मई – 13,322 – 10,423 – 145 – 18,310 – 50,230

3 मई – 12,885 – 13,293 – 140 – 56,999 – 48,566
4 मई – 15,786 – 11,525 – 153 – 67,568 – 58,408

5 मई – 15,416 – 10,640 – 181 – 55,889 – 51,453

6 मई – 14,840 – 12,246 – 177 – 98,466 – 52,132

7 मई – 13,867 – 13,854 – 162 – 97,236 – 52,514
8 मई – 14,667 – 14,366 – 155 – 70,099 – 55,555

लाकडाउन से पहले की स्थिति

दिन – संक्रमित मिले – ठीक हुए – मौतें – टीकाकरण – जांच

25 अप्रैल – 10,985 – 6057 – 64 – 30,115 – 46,989

26 अप्रैल – 11,504 – 6211 – 75 – 47,340 – 35,523

27 अप्रैल – 11,931 – 7184 – 84 – 32,275 – 47,198

28 अप्रैल – 12,444 – 7618 – 95 – 34,506 – 48,740

29 अप्रैल – 13,947 – 9536 – 97 – 40,468 – 48,705

30 अप्रैल – 13,833- 9348 – 98 – 27,584 – 50,031

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago