Categories: Uncategorized

सरकार की मिलीभगत से चल रहा है शराब की तस्करी का धंधा, होनी चाहिए सीबीआई जांच: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 10 मई: पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ से बयान जारी करते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है कि पूरा देश जहां महामारी से जूझ रहा है, देश और प्रदेश के लोग मौत के मुंह मेें जा रहे हैं वहीं प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार और प्रमुख विपक्षी पार्टी के लोग कालाबाजारी और तस्करी में जुटे हैं।

सरकार की मिलीभगत से चल रहा है शराब की तस्करी का धंधा, होनी चाहिए सीबीआई जांच: अभय सिंह चौटाला

पिछले दिनों फरीदाबाद से कांग्रेस का एक कार्यकर्ता आक्सीजन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया था वहीं प्रदेश सरकार में बैठे रसूखदार लोग भी कालाबाजारी में लिप्त हैं और आपदा में अवसर का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।

भाजपा-गठबंधन सरकार में लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी का खेल फिर शूरू हो गया है। शराब गोदामों से शराब की पेटियां निकाल कर महंगे दामों में बेचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

इसका ताजा उदाहरण लॉकडाउन के दौरान फतेहाबाद जिले के भूना एवं दादरी में पकड़ी गई सैकड़ों शराब की पेटियां हैं जो झज्जर जिले के शराब के गोदाम से निकाली गई थी। शराब की तस्करी भाजपा-गठबंधन सरकार, अधिकारियों और शराब तस्करों की मिलीभगत से हो रही है।

इनेलो नेता ने कहा कि पिछले साल भी भाजपा-गठबंधन सरकार के मंत्री द्वारा शराब तस्करों के साथ साठ-गांठ कर और अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रूपए का शराब घोटाला किया गया था।

उस समय भी अवैध रूप से शराब के गोदामों से शराब की बोतलें निकाल कर उन्हें महंगे दामों में बेचा गया था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान जहरीली शराब के कारण 47 बेकसूर लोगों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

उस शराब घोटाले की खानापूर्ति करने के लिए जांच भी की गई लेकिन आज तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और न ही शराब घोटाले में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई की गई है।

इनेलो नेता ने पूरे शराब घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से ही शराब घोटाले में शामिल दोषियों को सजा दिलवाई जा सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago