तीसरी लहर से लड़ने के लिए करना होगा बुनयादी ढाँचा मज़बूत,राज्य न बरतें किसी भी तरह की ढिलाई: केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने संभावित तीसरी लहर के संबंध में कहा कि हमें तीसरी लहर की संभावना को मद्देनजर रखते हुए बिल्कुल तैयारियां करनी चाहिए। इसके लिए हमें अपने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और बढ़ाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि नवंबर में दिल्ली के अंदर महामारी की एक लहर आई थी, जब अधिकतम 8500 केस आए थे। उस लहर को हमने बहुत सफलता पूर्वक बिना किसी समस्या के डील किया, लेकिन यह जो लहर आई है, इसमें अधिकतम 28,000 केस आए हैं।

तीसरी लहर से लड़ने के लिए करना होगा बुनयादी ढाँचा मज़बूत,राज्य न बरतें किसी भी तरह की ढिलाई: केजरीवाल

यह संभावनाओं से परे है। इस वजह से पूरा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तनाव में आ गया था, लेकिन अब हम जिस स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं। हमें इसे बनाने में हफ्ते-दस दिन अवश्य लग गए, लेकिन जिस स्तर पर हम इसे बना रहे हैं, तो अगली लहर में अगर 30 हजार केस भी आते हैं, तब भी हम उसको डील करने के लिए तैयार हैं।

सीएम ने लॉकडाउन के संबंध में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि महामारी की पीक निकल चुकी है और यह उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में केस और कम होंगे, लेकिन सरकार में होते हुए और दिल्ली का मुख्यमंत्री होते हुए मैं अपनी तरफ से कोई भी ढिलाई नहीं देना चाहूंगा। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन मैं अपनी तरफ से सारी तैयारियां रखना चाहूंगा कि इत्तिफाक से अगर कल से केस बढ़ने चालू हो जाएं, तो हम तैयार हैं। लोगों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के पास तीन-चार दिन की वैक्सीन और बची हुई है। तीन-चार दिन की भी उस हिसाब से बची हुई कि आज हम एक से सवा लाख डोज प्रतिदिन दे रहे हैं।

हम अगले कुछ दिनों में इसको बढ़ाकर तीन लाख डोज प्रतिदिन तक लेकर जाएंगे। अगर हम तीन लाख डोज प्रतिदिन देते हैं, तो हम एक महीने में 90 लाख डोज दे सकते हैं। इस तरह हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं।

सीएम ने कहा कि दुनिया भर में सभी विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि यूके और यूएस समेत जहां-जहां भी महामारी के केस में गिरावट आई है, उसमें वैक्सीन ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर हम किसी तरह से अपने लोगों को बड़े स्तर पर वैक्सीन लगा देते हैं, तो शायद तीसरी लहर से बचा जा सकता है।

दिल्ली में वैक्सीन की आपूर्ति कम है। कंपनियों को हमने ऑर्डर जारी कर दिए हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसका आवंटन कर रही है। क्योंकि केंद्र सरकार से हमारे पास चिट्ठी आती है कि आपको इस महीने कितनी वैक्सीन मिलेगी। इसलिए केंद्र सरकार से मेरा निवेदन है कि हमें ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन दी जाए।

सीएम ने कहा कि अभी यह समय राजनीति करने का नहीं है। यह समय सबको मिलकर लोगों की सेवा करने का है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago