Categories: Public Issue

2 दिन की बाद फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, मांग के साथ तेजी से बढ़ने लगे दाम

संक्रमण ने क्या आमजन का पहले से कम जीना मुहाल किया हुआ था कि अब सरकारी तेल कंपनियां भी अब आमजन की जेब खाली करने से बाज नहीं आ रही है। 2 दिन राहत दी नहीं कि तीसरे दिन एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी से उछाल आया हैं।

यदि आज के पेट्रोल के दाम की बात करें तो
अंबाला में पेट्रोल का दाम 88.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का दाम बढ़कर 82.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

2 दिन की बाद फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, मांग के साथ तेजी से बढ़ने लगे दाम

इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 81.73 रुपये और पेट्रोल 88.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आज डीजल की कीमत 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पैट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है। बताते चलें कि रोजाना की सुबह 6 बजते ही पेट्रोल डीजल की कीमत में एक नया परिवर्तन देखने को मिलता हैं।

वहीं पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

यदि आपके पास फोन है तो आप एक s.m.s. के जरिए भी पेट्रोल डीजल की कीमत में आए बदलाव के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं,जो रोज सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। वहीं इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा।

यह तो आपको भी पता होगा कि हर शहर का कोड अलग होता है। वहीं यह जानकारी आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago