Lockdown का नियम तोड़ने पर 309 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के कुशल नेतृत्व की बदौलत फरीदाबाद पुलिस लॉकडाउन के दौरान लोगों से नियमों का पालन करवाने में सफल रही है।

महामारी के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

Lockdown का नियम तोड़ने पर 309 लोगों को किया गिरफ्तार

फील्ड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी लोगों को घर में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं और साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

बीट में तनाव पुलिस कर्मियों द्वारा 208605 लोगों को महामारी के बारे में जागरूक किया गया है। 73841 लोगों को मास्क वितरित किए गए और 49018 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई। साथ ही 32584 लोगों के मास्क के चालान काटकर 1 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया।

वहीँ लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दर्ज 242 मुकदमों में 309 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 11 लोग शामिल हैं|

ओपी सिंह ने कहा कि इस महामारी पर नियंत्रण पाने में फरीदाबाद के नागरिकों का भी अहम योगदान है और वह भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों द्वारा नियमों का पालन करने की उम्मीद करते हैं।

यदि सभी नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तो इस महामारी पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है इसलिए नागरिक अपने परिवार सहित घर पर सुरक्षित रहें, इस समय यही पुलिस प्रशासन के कार्यों में सबसे बड़ा योगदान है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago