महामारी के समय मे रोगियों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है साई धाम,होम आइसोलेशन में पहुँचा रहा है मुफ्त खाना और दवा

महामारी के दौर में साईधाम संस्थान आगे बढ़कर कार्य कर रहा है और पिछले लगभग एक महीने से लगातार कोविड मरीजों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। साईधाम संस्थान ने पिछले वर्ष भी लगातार लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की थी और पूरे लॉकडाउन पीरियड में भोजन, मॉस्क एवं होम्योपैथिक दवाईयां वितरित की थी।

संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन के पैकेट में दाल, चावल, सब्जी जैसी जरूरी और पौष्टिक चीजें शामिल की गई हैं, जोकि पूरी तरह सैनीटाइज एवं स्वच्छ तरीके से बनाया जाता है। इसके लिए संस्था के सेवादार लगातार मेहनत कर रहे हैं। साईधाम संस्थान में मरीजों को भोजन के साथ-साथ आर्युवैदिक काढ़ा, इम्यूनिटी बुसटर हौम्योपेथिक दवाई भी निःषुल्क वितरण किया जा रहा है।

महामारी के समय मे रोगियों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है साई धाम,होम आइसोलेशन में पहुँचा रहा है मुफ्त खाना और दवा

साईधाम के संस्थापक डा. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि इस संकट कि घड़ी में हमारना यही संकल्प है कि कोई भूखा ना रहे। मरीज जब तक स्वस्थ न हो जाएं तब भोजन मंगवा सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और उद्योगपतियों को इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने को आगे आना चाहिए।

साईधाम हमेशा से ही लोगों की सहायता करता आ रहा है और करता रहेगा। उन्होंने लोगोें से अनुरोध किया कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

संस्था प्रतिदिन 300-400 मरीजों के घर भोजन पहुंचा रही है। आज जब देश महामारी की दूसरी लहर से पीडि़त है तो हम सबको एकजुट होकर इसका सामना करना है। डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने लोगों से अपील की, कि आज समाज और परिवार की सुरक्षा इसी में है कि सभी लोकडाउन का पालन करें।

साईधाम की इस सेवा में शिरडी साई बाबा टेंपल सोसायटी के स्टाफ मेंम्बर प्रिसिंपल बीनू शर्मा, सीमा गुलाटी, विकास राय, जय त्रिपाठी, विनोद शर्मा, जयदेव सिंह, भोला प्रसाद, जगदीष कपूर, किषोरी नन्दन, विक्रांत वर्मा, इन्दरजीत, गौरव, विकास आदि का अमूल्य योगदान है। मोतीलाल गुप्ता ने लोगों से अपील की, कि अगर कोई इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की इच्छा रखता हो तो साईधाम मंदिर सेक्टर 86 में संपर्क कर सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago