Categories: Faridabad

सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं मुझे बस संचालक, नहीं कर रहे नियमों की पालना

प्रदेश में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच जहां हरियाणा रोडवेज ने सरकारी बसों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है वहीं निजी बस संचालक जमकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निजी बस संचालक सीमा से ज्यादा सवारियां बसों में भरकर ले जा रहे हैं जो खतरे की घंटी साबित हो सकता है।


दरअसल, प्रदेश सरकार ने हरियाणा रोडवेज के लिए एसओपी जारी कर दी है। एसओपी के अनुसार बस स्टैंड के अंदर आने वाली बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में 50 फ़ीसदी से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए वही ड्राइवर और कंडक्टर के लिए सैनिटाइजर अपने पास रखना अनिवार्य किया गया है।

सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं मुझे बस संचालक, नहीं कर रहे नियमों की पालना

एसओपी के तहत सभी का मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। एसओपी के तहत बस में 50 फीसद से अधिक सवारी ले जाने की अनुमति नहीं है परंतु निजी बस संचालक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। निजी बस कंपनियां सवारियों से खचाखच भरकर बसों को ले जा रहे है।

नियमों के अनुसार तीन सवारी वाली सीट पर दो सवारी बैठाने की अनुमति है वही डबल सीट पर एक सवारी बिठाने की अनुमति है परंतु निजी बस संचालक नियमों की परवाह किए बिना लगातार अपना काम कर रही है।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के बाहर भारी संख्या में लोग निजी बसों में सफर करते नजर आते हैं। सफर के दौरान लोगों के पास मास्क तथा सैनिटाइजर भी नहीं होता। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों की यूपी में एंट्री बंद कर दी है परंतु इसके बावजूद भी निजी बस संचालक लोगों को यूपी पहुंचा रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी महामारी पर संपूर्ण नियंत्रण नहीं हो पा रहा है ऐसे में लोगों की लापरवाही खतरा उत्पन्न कर सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago