Categories: Faridabad

सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन: मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल, जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

प्रदेश सरकार ने सप्ताहिक लॉकडाउन के बाद प्रदेश भर में महामारी अलर्ट जारी कर दिया है। महामारी अलर्ट के तहत पूरे प्रदेश में सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। सुरक्षित हरियाणा अभियान का आज दूसरा दिन था। अभियान के दूसरे दिन जिले में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। लोग बिना मास्क के बेवजह घूमते हुए नजर आए।


दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत गाइडलाइंस जारी की गई हैं। गाइडलाइंस के अनुसार दूध डेयरी और दूध से बने सामान से सम्बंधित दुकानें प्रात: 8 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा सायं 6 बजे से 8 बजे तक खोलने की अनुमति है। इस समयावधि के दौरान लोगों की भीड़ बाजारों में देखने को मिली। लोग बिना मास्क लगाए तथा बिना 2 गज की दूरी के खरीदारी करते हुए नजर आए।

सुरक्षित हरियाणा का दूसरा दिन: मिली छूट का लोगों ने किया गलत इस्तेमाल, जमकर उड़ाई नियमों की धज्जियां

बल्लभगढ़ मेन मार्केट में सुबह करीब 11 बजे परचून की दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग आपस में सट कर खड़े होकर खरीदारी कर रहे थे वही कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।


एनआईटी एक नंबर मार्केट में भी स्थिति ऐसी ही देखने को मिली। यहां भी लोगों ने महामारी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। बिना मास्क तथा दूरी के लोग बेवजह इधर-उधर घूमते नजर आए।


जवाहर कॉलोनी स्थित मार्केट में भी लोगों की लापरवाही सामने आई। यहां भी लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि महामारी के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, साप्ताहिक लॉकडाउन तथा अब सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं परंतु सख्ती के बावजूद भी लोग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago