Categories: EducationFaridabad

महामारी के दौर में इस संस्थान ने करीब डेढ़ सौ बच्चों को की बुक डोनेट

मुश्किल समय में मिशन जागृति का बुक बैंक विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है। मिशन जागृति संस्था इस महामारी काल में लगातार लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। जहां मिशन जागृति ऐसे व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कर रही है।जिनका अपना कोई नहीं है या कोई साथ भी नहीं आ रहा।वहीं लोगों को मास्क पहनने के लिए और प्लाज्मा दान करने के लिए भी जागरूक कर रही है।

मिशन जागृति के संगठन सचिव और बुक बैंक के संयोजक दिनेश राघव ने बताया कि इस महामारी के दौरान मिशन जागृति के द्वारा लगातार विद्यार्थियों के लिए हमारा बुक बैंक काम कर रहा है अभी तक हम लगभग 170 बच्चों की मदद कर पाए हैं।

महामारी के दौर में इस संस्थान ने करीब डेढ़ सौ बच्चों को की बुक डोनेट

हमारे बुक बैंक में कक्षा 1 से लेकर इंजीनियरिंग वकालत और दूसरे कोर्सों की भी किताबें लोगों ने दान में दी हुई है। जिनको पढ़ने वाले बच्चे हमारे पास आकर लगातार अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जब लोगों के पास नौकरियां नहीं है। उस वक्त अपने बच्चों की किताबें लाने के लिए पैसे नहीं है। लोगों के पास तब मिशन जागृति का बुक बैंक एक आशा की किरण के रूप में सामने आता है और बच्चों को पढ़ाई करने में मदद करते हुए उनको किताबें देता है। इस मुहिम में राजेश भूटिया और अशोक भटेजा का विशेष सहयोग रहता है।

मिशन जागृति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि जहां कहीं से भी हमको फोन आता है। हमारे वॉलिंटियर्स उनके पास जाकर किताबें लाते हैं और बुक बैंक में रखते हैं। मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मालिक ने बताया कि बुक बैंक और लाइब्रेरी की प्रेरणा उनको उनके गुरु डॉक्टर सुभाष श्योराण से मिली उनके ही मार्ग निर्देशन में सारी टीम काम कर रही है।

मिशन जागृति के सामाजिक कामों में हमारे संरक्षक आदरणीय तेजपाल सिंह, मुनेश पंडित, कविंद्र चौधरी ,जिला अध्यक्ष विवेक गौतम ,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता रानी, सलाहकार अंकुर शरण , लाइफ कोच अर्जुन गौड़ के साथ-साथ पूरी टीम का भरपूर साथ रहता है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago