Categories: Government

फोन पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को कोर्ट ने अपराध कि श्रेणी से किया बाहर

हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अपने द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण फैसले को स्पष्ट किया है जिसमें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति फोन पर किसी अन्य व्यक्ति के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है।

तो वह अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम (SC/ST Act) के तहत अपराध नहीं माना जाएगा। जस्टिस एचएस गिल की पीठ ने यह फैसला कुरुक्षेत्र के गांव घराडसी निवासी प्रदीप और संदीप की अपील को निस्तारित करते हुए दिया है।

फोन पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को कोर्ट ने अपराध कि श्रेणी से किया बाहर

प्रदीप और संदीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने फोन पर गांव के सरपंच के खिलाफ उसके परिवार वालों पर टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।यह मामला एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

लेकिन पीठ ने इस मामले पर स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस तरह की घटना अपराध की श्रेणी में तभी शामिल की जाती है यदि वह सार्वजनिक स्थान पर की जाती हो या किसी तीसरे व्यक्ति की उपस्थिति में यह बात कही गई हो।

बता दे की इस पूरे मामले में घराडसी के सरपंच राजेंद्र कुमार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा अक्टूबर 2017 में आईपीसी और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रदीप एवं संदीप के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी।

मामले में सरपंच द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि प्रदीप एवं संदीप द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट पेश की और कुरुक्षेत्र के सत्र न्यायालय ने 1 साल पहले उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

इसके खिलाफ संदीप और प्रदीप द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई थीं जिसमें संदीप और प्रदीप के वकील ने हाईकोर्ट में बताया था कि अभियुक्तों में से एक के पिता ने गांव में सरपंच के कार्यों के खिलाफ शिकायत की थी। इसी के प्रतिरोध में सरपंच ने दोनों युवकों के खिलाफ यह केस दर्ज कराया।

हाई कोर्ट ने भी स्वीकार किया कि ऐसे कई साक्ष्य है जिन से साफ होता है कि याचिकाकर्ता के पिता द्वारा सरपंच के काम पर उंगली उठाई गई थी जिस कारण यह मामला सरपंच के प्रति भी संदेह उत्पन्न करता है। साथ ही हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में दर्ज की गई एफआईआर एवं कुरुक्षेत्र की स्थानीय अदालत द्वारा आरोप पत्र को भी रद्द करने के आदेश दिए है।

अदालत द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति फोन पर किसी अन्य व्यक्ति के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है तो उसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग तभी अपराध की श्रेणी में आएगा जब वह सार्वजनिक स्थान पर किया गया हो और उसका कोई तीसरा व्यक्ति साक्ष्य हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago