फरीदाबाद से अलीगढ़ ले जा रहे थे अवैध शराब, क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुँचकर धार दबोचा

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा जिले में अवैध नशा तस्करी करने वालों की धरपकड़ करके अवैध नशे पर लगाम लगाने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने अवैध नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंटर में 1800 लीटर नकली शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेंद्र और रतन का नाम शामिल है जोकि फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं।

फरीदाबाद से अलीगढ़ ले जा रहे थे अवैध शराब, क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुँचकर धार दबोचा

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सिंह की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से थाना सारण क्षेत्र से नकली शराब से भरा ट्रक बरामद किया।

ट्रक में करीब 50 लीटर के क्षमता वाले 38 कैन मौजूद थे।
जिनमें अवैध शराब भरी हुई थी।

आरोपियों से जब शराब का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके पश्चात दोनों आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना सारण में एक्साइज एक्ट व सरकारी आदेशों की अवहेलना की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह ट्रक फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी के रहने वाले मदन गोपाल का है। वह तो केवल ड्राइवरी का काम करते हैं। मदन गोपाल ने ही उन्हें शराब ले जाने के लिए कहा था।

उन्होंने बताया कि यह शराब वह बादली के पास से लेकर आए थे और इसे अलीगढ़ लेकर जाना था और इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और तस्करी के मुख्यारोपी मदन गोपाल कि पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago