Categories: Faridabad

गांव तक पहुंची महामारी, बाहर की हवा खाना भी अब पड़ रहा है भारी

प्रदेश में महामारी के चलते हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। फरीदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में महामारी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले सात दिन की बात करें तो रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिले के गांवों से कोरोना पॉजिटिव की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

शहरी एरिये में लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने एवं टेस्टिंग तेजी होने से शहरी एरिया में इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। प्रशासन की सोच है कि एक सप्ताह में इन दोनों जिलों में करीब चार हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं वहीं मरने वालों का आंकड़ा अर्धशतक पार कर चुका है।

गांव तक पहुंची महामारी, बाहर की हवा खाना भी अब पड़ रहा है भारी

इसी के चलते अब प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जंग जीतने का प्रण कर लिया है। इसको लेकर दो दिन से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की कई बार मीटिंग हुई और दूरभाष पर बातचीत कर यह निष्कर्ष निकाला कि अब गांव में भी लॉकडाउन को सख्ती से पालन करना एवं वहां अधिक से अधिक टेस्टिंग करना ही एकमात्र उपाय है।


अधिकारियों ने बताया कि गांव के लोग अभी भी घरों में नहीं रह रहे, सुबह-दोपहर व शाम को वह घर के बाहर घूम रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। मास्क को लेकर भी गंभीर नहीं हैं। पुलिस को देखकर ही मास्क की याद आती है। चौपाल पर अभी भी हुक्का गुडग़ुड़ाया जा रहा है। ताशपत्ती का खेल अभी भी जारी है। हालात यह है कि गर्मी के बावजूद लोग परिवार के बजाए दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं।

हल्के बुखार, खांसी, हाथ-पैर दर्द जैसे लक्षण आने के बाद ग्रामीण इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में ही झोलाछाप या झाड़ा देने वालों के पास जाकर इलाज करवा रहे हैं। प्रशासन ने इन बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट के बाद तैयार कर सबसे पहले इसे ही दूर करने का मन बनाया है।



सीएमओ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को अब अपनी जीवन शैली में बदलाव करना होगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।

घरों में रहना होगा और लॉकडाउन का पालन करना होगा। हम गांव में टेस्टिंग का दौर अब तेज करेंगे। साथ ही हल्का सा भी लक्षण आने पर ग्रामीणों को अस्पताल आने की सलाह देंगे।

डीसी अजय कुमार भी लगातार मानिटरिंग के साथ ही लोगों को एहतियात के साथ जीवन यापन की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय लापरवाही ना बरते और कोविड गाइड लाइन का पालन करें। गांव में अब विशेष अभियान चलाएंगे और लॉकडाउन का पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago