Categories: Health

होमआइसोलेशन में रहकर संक्रमण को पॉजिटिव सोच के साथ हराने वाले दंपत्ति ने कहीं बड़ी बात

इन दिनों संक्रमण और संक्रमित मरीजों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि अस्पतालों में मरीज को भर्ती करने के लिए स्थान पाना भी असंभव सा होता दिखाई देता हैं। यही कारण है कि कम लक्षण दिखाई देने वाले व अस्पताल में जगह ना होने के कारण अनेकों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया जाता है।

ऐसे में कई लोगों के मन में यह ख्याल आने लगता है कि घर पर उनके देखभाल करने के लिए डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध नहीं होगा तो उनका इलाज ढंग से नहीं हो पाएगा। ऐसे में उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है मगर ऐसा सोचना और ऐसे विचार मन में रखना बिल्कुल सही नहीं है, क्योंकि नेगेटिव विचार को छोड़कर पॉजिटिव विचार मन में रखकर ही हम किसी भी बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दे सकते हैं।

होमआइसोलेशन में रहकर संक्रमण को पॉजिटिव सोच के साथ हराने वाले दंपत्ति ने कहीं बड़ी बात

ऐसा हम नहीं बल्कि संक्रमण को हराकर बाहर निकले ग्रेटर फरीदाबाद के निवासी दंपति संदीप और चित्रा का कहना है। दरअसल, दोनों ने इसी सोच के साथ खुद को होम आइसोलेशन में रखा और कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। उन्होंने होम आइसोलेट के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए सेक्टर 87 एसआरएस रॉयल हिल्स निवासी संदीप कुमार और पत्नी चित्रा नेबताया कि होली के अवसर पर वह दोनो बाहर रिश्तेदारी में गए थे।

वही ऐसा हुआ होगा की दोनो आते-जाते संक्रमण की चपेट में आ गए। 8 अप्रैल को टेस्ट कराया तो दोनों पाॅजिटिव निकले। गनीमत रही कि दोनों बेटे बचे रहे। दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर दवा लेनी शुरू कर दी। टेलिवजन आदि देखना बंद कर दिया। धार्मिक व प्रेरणादायी किताबें पढ़ना शुरू कर दिया। दिमाग में नकारात्मकता आने नहीं दी। 14 दिन होम आइसोेलेशन की अवधि पूरी कर स्वस्थ्य होकर बाहर आ गए।

वहीं एसआरएस सोसाइटी में ही रहने वाले सर्विस सेक्टर में कार्यरत मृत्युंजय कुमार और उनका 14 साल का बेटा आरुष दस अप्रैल को कोरोना की चपेट में आ गए। ऑनलाइन डाॅक्टर से संपर्क किया और दवा लेने के साथ-साथ दोनों होम क्वारैंटाइन हो गए। नियमित रूप से दवा के साथ साथ मेडिटेशन और योगा करते रहे और संक्रमण को हराकर आसानी से बाहर आ गए।

उनका कहना है कि दवा के साथ व्यक्ति को नियमित रूप से भाप, गरारा, मेडिटेशन और योगा करते रहना चाहिए। योगा और मेडिटेशन नकारात्मक सोच पैदा नहीं होने देती। इन सबसे कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। मतलब यदि अगर मन में सकारात्मक विचार होंगे तो इसी शक्ति के साथ चाहे कितनी बड़ी बीमारी क्यों ना हो उसे अपने मजबूत इरादों और विचारों से हराया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago