योग गुरु प्रियंका सिन्हा दे रही है पुलिसकर्मियों को निःशुल्क योगा क्लास, फरीदाबाद डीसीपी ने जताया आभार

वैश्विक महामारी के चलते पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं और संक्रमित हो रहे हैं। फ़रीदाबाद में 296 पुलिसकर्मी इस महामारी के चपेट में है। उन्होंने 1 अप्रैल से 13/5/21 के बीच 84,610 मास्क बाटें, 33,123 का नो-मास्क चालान किया, लाक्डाउन व कंटेन्मेंट नाकों पर हज़ारों की संख्या में ड्यूटियाँ दी, 299 केस दर्ज कर 375 को अरेस्ट किया है। अभी तक 55 पुलिसकर्मी ठीक हुए हैं, 235 इलाज पर हैं।

पुलिस कर्मियों को जल्द स्वस्थ करने के लिए सर्व समृद्धि योगा सेंटर की योग गुरु प्रियंका सिन्हा डीसीपी एनआईटी डॉ अंशु सिंगला के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों को योग की ट्रेनिंग दे रही है।

योग गुरु प्रियंका सिन्हा दे रही है पुलिसकर्मियों को निःशुल्क योगा क्लास, फरीदाबाद डीसीपी ने जताया आभार

डीसीपी एनआईटी डॉक्टर अंशु सिंगला ने बताया कि सर्व समृद्धि योगा सेंटर पुलिस कर्मियों को निशुल्क ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग दे रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। लोग और संस्थाएं पुलिस की मदद करने के लिए आगे आ रही है।

Zoom मिटिंग के माध्यम से संक्रमित पुलिसकर्मियों को सर्व समृद्धि योगा सेंटर की प्रोफेशनल ट्रेनर प्रियंका सिन्हा के सहयोग से वायरस से पीड़ित पुलिसकर्मियों को योग सिखा रही हैं।

डॉ.अंशु सिंगला का मानना है कि योग और प्राणायाम से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं हैं।

डॉ अंशु सिंगला ने कहा कि सर्व समृद्धि योगा सेंटर महामारी के समय में जन सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों को निशुल्क योगा सिखाने का बेहतरीन कार्य कर रहा है।

इस दौरान डॉ अंशु सिंगला ने योगा टीचर प्रियंका सिन्हा और उनके योगा सेंटर समृद्धि की सराहना करते हुए निशुल्क ट्रेनिंग के लिए उनका धन्यवाद किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago