हाल ही में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने नकली शराब बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनसे 1800 लीटर नकली शराब, कैंटर गाड़ी सहित बरामद की थी। इस मामले में नकली शराब बनाने वाले मुख्य साजिशकर्ता मदन गोपाल फरार हो गया था।
आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट एवं सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के तहत मामला थाना सारण में दर्ज किया गया था।

इसी मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने सराहनीय कार्य करते हुए नकली शराब बनाने वाले मुख्य आरोपी मदन गोपाल पुत्र किशनलाल निवासी एनआईटी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
नकली शराब बनाने के मामले में मुख्य आरोपी मदन गोपाल के कब्जे से मैकडोल और रॉयलस्टैग कि 40 खाली बोतलें भी बरामद की है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह इन बोतलों में नकली दारू भर कर बेचना चाहता था।
पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…