Categories: Uncategorized

नोकझोक के बाद जब पत्नी ने किया घर आने से मना तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या, पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए एसपी क्राइम श्री अनिल यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल और उनकी टीम ने, पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को मात्र 24 घंटे में काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान शशि पुत्र सोनेलाल निवासी सिवान जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सेक्टर 37 सराय फरीदाबाद के रूप में हुई है।

नोकझोक के बाद जब पत्नी ने किया घर आने से मना तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या, पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार

आपको बताते चलें कि दिनांक 12 मई 2021 को बडखल फ्लाईओवर के बिल्कुल नजदीक आरोपी पति, अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या करके फरार हो गया था जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने महिला की हत्याआरोपी को गिरफ्तार करने के लिए यह केस क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को सौंपा गया था।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने तकनीक एवं अपने विशेष ह्यूमन रिसोर्स के माध्यम से आरोपी पति को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति शशि अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 37 सराय फरीदाबाद में किराए के मकान में रहता था। हत्या के चार-पांच दिन पहले मृतका द्वारा किसी से मोबाइल पर बात करने बारे आरोपी पती के साथ वाद-विवाद व झगड़ा हो गया था।

आरोपी पती को पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया , इसी के चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। घर छोड़कर चले जाने के बाद आरोपी शशि ने अपनी पत्नी अनमोल से मोबाइल फोन कॉल करके उसे मनाने की कोशिश में उसे बड़खल फ्लाईओवर के पास बुला लिया जो वह अपने साथ एक चाकू लेकर गया था जब उसकी पत्नी उसके साथ घर आने को राजी नहीं हुई तो उसने उस पर तैश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से दिल्ली भाग गया था।

पुलिस टीम ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अनुसंधान से संबंधित अन्य पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago