किसान की फसलों के साथ साथ उनकी नस्लों का भविष्य तय करेगा कृषि आंदोलन, सरलार जल्द से जल्द वापस ले काले कानून: अभय सिंह चौटाला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिल्ली बार्डर पर तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से जनहित में आंदोलन को खत्म करने की अपील करने पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बजाय किसानों से अपील करने के उन्हें देश के प्रधानमंत्री से किसानहित एवं जनहित में तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की अपील करनी चाहिए।

महामारी भयंकर रूप धारण कर रही है और लगभग पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले चुकी है। आंंदोलन कर रहे किसानों को भी इस महामारी की चपेट में आने की आंशका से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन यह तीनों काले कृषि कानून इस महामारी से भी अधिक भयंकर हैं। यह आंदोलन किसानों की फसलों के साथ-साथ उनकी नस्लों का भी भविष्य तय करेगा इसलिए किसान आर-पार की लड़ाई लडऩे को तैयार है।

किसान की फसलों के साथ साथ उनकी नस्लों का भविष्य तय करेगा कृषि आंदोलन, सरलार जल्द से जल्द वापस ले काले कानून: अभय सिंह चौटाला


इनेलो नेता ने कहा कि यहां आरोप लगाने की बात नहीं है सब कुछ जनता के सामने है कि भाजपा-गठबंधन प्रदेश की सरकार चलाने में हर मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रहा है फिर चाहे प्रदेश मेंं स्वास्थ्य सुविधाओं का मामला हो, चाहे प्रदेश में जम कर हो रही कालाबाजारी का मामला हो, चाहे चौपट कानून व्यवस्था हो और चाहे मंडियों में किसानों की गेहूं खरीद का मसला हो।

अब तक 350 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन अभी तक न तो प्रधानमंत्री और न ही मुख्यमंत्री ने सहानुभूति का एक शब्द उनके बारे में कहा है।

केंद्र सरकार ने महामारी की आड़ में ही तीनों काले कृषि कानून बनाए थे जो किसानों का डैथ वारंट हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास अभी भी मौका है कि वो प्रधानमंत्री से जाकर मिलें और केंद्र द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को तुरंत खत्म करने की किसानों की मांगों को पूरा करें।


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि समय आ गया है जब देश के प्रधानमंत्री को भी महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इतना हठ नहीं दिखाना चाहिए और अपने अहं का त्याग करके किसानों की मांग को तुरंत मान लेना चाहिए ताकि बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को इस संक्रमण से बचाया जा सके और उनकी सुरक्षित घर वापसी करवाई जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago