Categories: Faridabad

Love you Zindagi’ गाने पर झूमने वाली महामारी से पीड़ित लड़की से रूठी जिंदगी, छोड़ गई इस दुनिया को

महामारी का दौर पूरा देश में इस कदर हावी है कि आए दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है। महामारी ने ज़िंदादिल लोगों को भी नहीं बक्शा है। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक लड़की लव यू ज़िन्दगी गीत पर झूम रही थी वही अब महामारी ने इस लड़की की ज़िंदगी लील ली है।

अस्पताल में ‘Love you Zindagi’ गाने पर झूमने वाली कोरोना पीड़ित लड़की से जिंदगी रूठी गई. वह इस दुनिया को छोड़ कर हम सबके बीच से चली गई. कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में लव यू जिंदगी गीत पर झूमती इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था. लड़की कोरोना संक्रमित थी.

Love you Zindagi' गाने पर झूमने वाली महामारी से पीड़ित लड़की से रूठी जिंदगी, छोड़ गई इस दुनिया को

इस लड़की का वीडियो ट्वटिर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था. डॉक्टर के मुताबिक वीडियो में दिख रही इस लड़की को अस्‍पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वो कोविड एमरजेंसी वार्ड में एडमिट थी.


डॉक्टर ने बताया था कि कोरोना पीड़ित इस लड़की को एनआईवी पर रखा गया था. लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिविर और प्‍लाज्‍मा थेरेपी भी दी जा रही थी.

डॉ मोनिका लांगेह ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, ”यह लड़की मात्र 30 साल की है. कोरोना संक्रमित इस लड़की को आईसीयू बेड नहीं मिल सका है.

हालत को संभालने के लिए इस लड़की को कोविड इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. वह पिछले दस दिनों से यहां भर्ती है. सीखः जिंदगी में हालात कैसे भी उम्मीद मत खोना.”

जब वीडियो वायरल हुआ था तब डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की हालत सुधर रही है और उसे डिस्चार्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है. लेकिन, अचानक फिर से लड़की की तबीयत फिर से बिगड़ी और इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और वह हमेशा के लिए दुनिया को छोड़कर हमलोग से दूर, बहूत दूर चली गई.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago