Categories: Government

संक्रमण से जान गंवाने वाले बीपीएल धारकों को 2 लाख का भुगतान करने में हरियाणा राज्य ने दर्ज कराया पहला स्थान

संक्रमण से ग्रस्त होकर ना जाने कितने लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में कई तो ऐसे भी परिवार थे जिन्हें कंधा देने वाला कोई नही बचा। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्हें इस संक्रमण ने अनाथ कर दिया। ऐसे में अब बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के लिए बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीपीएल परिवारों के 18 से 50 वर्ष के व्यक्ति की कोविड से मृत्यु होने पर भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए प्रीमियम भी सरकार भरेगी।

जानकारी के लिए बताते चलें कि यह सराहनीय कदम उठाने हरियाणा पहला राज्य है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख परिवार योजना के दायरे में आने का अनुमान है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार बीपीएल परिवारों के करीब एक हजार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। बीमा के लिए बीपीएल परिवारों को 31 मई तक बैंक जाकर फार्म भरना होगा।

संक्रमण से जान गंवाने वाले बीपीएल धारकों को 2 लाख का भुगतान करने में हरियाणा राज्य ने दर्ज कराया पहला स्थान

अगर कोई फार्म नहीं भर सकेगा तो सरकार अपनी तरफ से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। योजना के तहत प्रीमियम की पहली किस्त खाताधारक के जन धन खाते में होनी जरूरी है। जैसे ही उसके खाते से किस्त का प्रीमियम कटेगा सरकार की ओर से राशि का पुनर्भुगतान कर दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के कारण ब्लैक फंगस के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इस पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। इस पहल से भले ही संक्रमण से जान गवाने वाला व्यक्ति वापस नहीं आ सकता मगर, उक्त परिवार कुछ आर्थिक सहायता राशि के रूप में सरकार द्वारा देकर एक अहम भूमिका निभाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago