हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को देगी ये खास तोहफा, सभी को मुफ्त में मोबाइल भी मिलेंगे

हर कोने से जब नाकारात्मक ख़बरें मिल रही हैं ऐसे में हरियाणा सरकार ने नंबरदारों के लिए एक खास तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य के 23 हजार से अधिक नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियां होने पर उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ देना है। इसके अतिरिक्त नंबरदारों को स्मार्ट मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे।

महामारी के इस समय में प्रदेश सरकार गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरी है। नंबरदारों के लिए उठाया गया यह कदम उनके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। प्रदेश के वित्त आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के उपायुक्तों के साथ स्वामित्व तथा अन्य योजनाओं के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को देगी ये खास तोहफा, सभी को मुफ्त में मोबाइल भी मिलेंगे

महामारी काल में सभी की आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर हुई है। ऐसे में सरकार की तरफ से सहयोग सभी को रास आ रहा है। वर्तमान में हरियाणा में 23375 नंबरदारों के स्वीकृत पद है। इस योजना के अंतर्गत भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धनराशि लाभार्थियों को मुहैया कराती है।

प्रदेश सरकार सामान्य वर्ग से लेकर गरीब वर्ग के लोगों को पहले भी कई तोहफे दे चुकी है। अब यह योजना सेवा संस्थान अर्थात अस्पतालों में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान करती है। यह योजना चिकित्सा उपचार से उत्पन्न अत्यधिक ख़र्चे को कम करने में मदद करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार व दवाएं मुफ्त उपलब्ध होती हैं।

महामारी का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। गंभीरता हर तरफ बनी हुई है। महामारी पर विजय हमारे निश्चय से ही होगी। सरकार मदद तो कर रही है लेकिन आप भी दूसरों की मदद करें सतर्कता बरत कर।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago