सेवा भारती के स्वयंसेवक ने संभाली सेवा कार्यो की कमान, सेवा केंद्र में दी जारी है मुफ्त ऑक्सीजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत  संयोजक गंगा शंकर मिश्र ने कहा की राष्ट्रीय आपदा में धैर्य एवं समर्पण भाव से ही विजय संभव होती है। जल्दबाजी न करें भ्रम न फैलाएं नकारात्मकता से बचें। स्वयं एवं दूसरों को जागरूक करें।

        जिले मेेें वैश्विक महामारी से प्रभावित जनमानस की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन युद्ध स्तर पर सेवा कार्यों में दिन-रात कार्यरत हैं। मिश्र ने जानकरी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय आपदा में हरियाणा प्रांत में सेवाभारती एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वयंसेवक संक्रमितों की सेवा कार्यों से यथासंभव मदद कर रहे हैं।

सेवा भारती के स्वयंसेवक ने संभाली सेवा कार्यो की कमान, सेवा केंद्र में दी जारी है मुफ्त ऑक्सीजन

फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा भारती द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अगवानपुर की जगमाल एन्कलेव स्थित आइडियल स्कूल के भवन में ऑक्सीजन  सेवा केंद्र चलाया जा रहा है जिसमें छ बेड हैं। यहां पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डॉक्टर के परामर्श के अनुसार संक्रमित मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन दी जाती है।

इसके अतिरिक्त सेवा भारती द्वारा  सेक्टर-7 सी में  एक अस्थाई  कोविड केंद्र  संचालित किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों के लिए होम आइसोलेशन ऑक्सीजन सेवा केंद्र एवं संक्रमण रोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना जैसे कार्य स्वयंसेवक कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कार्य।

आमजन में आयुष काढ़ा, महासुदर्शन घनवटी औषधी,मास्क एवं सैनिटाइजर करुणा योद्धाओं को वितरित करना जिसमें पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मचारी शामिल हैं। माधव सेवा समिति सेक्टर 19 द्वारा दो वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।

सेवा भारती के विभागाध्यक्ष विजय गुप्ता, अजय त्यागी, राजेश महेश्वरी, संजय त्यागी,गोविंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जी एल बंसल, रामकुमार, रामबहादुर, रामचंद्र, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र मुदगिल के मार्गदर्शन में हजारों स्वयंसेवक जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। आयुर्वेद की सुदर्शन घनवटी  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम औषधि है। यह औषधि सेवा भारती के सभी केंद्रों पर उपलब्ध है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago