फरीदाबाद में महामारी से संबंधित अब सभी जानकारी एक ही वेबसाइट / एप पर उपलब्ध, जिलेवासियों को मिला उपहार

फरीदाबाद की जनता को अब महामारी से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए किसी को कॉल करने या फिर बार – बार इंटरनेट का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब एक ही वेबसाइट पर जिले में महामारी से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। जी हाँ, महामारी से संबंधित सभी जानकारी अब एक क्लिक पर आपके सामने होगी। जिला उपायुक्त यशपाल यादव के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाॅटकोविडफरीदाबादडॉटकाॅम (www.covidfaridabad.com) जिलेवासियों के लिए उपहार समान है।

जिला उपायुक्त यशपाल यादव जी ने बताया कि इस वेबसाइट पर न सिर्फ महामारी से संबंधित जानकारी उपलब्ध हैं बल्कि यह लोगों को कई तरह की समस्याओं का समाधान बताने वाली एक एंटीग्रेटिड वेबसाइट है। पहचान एनजीओ द्वारा तैयार इस वेबसाइट में सभी उपलब्ध सरकारी व गैर सरकारी सुविधाओं की वेबसाइट के लिंक और विवरण हैं।

फरीदाबाद में महामारी से संबंधित अब सभी जानकारी एक ही वेबसाइट / एप पर उपलब्ध, जिलेवासियों को मिला उपहार

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बटन दबा कर पहचान एनजीओ द्वारा जिला प्रसासन के सहयोग से बनाई गई ‘ हेल्प इन कोविड फरीदाबाद’ वेबसाइट और एप को लांच किया है। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ,विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ जिला उपायुक्त यशपाल यादव सहित ज़िला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद।

अब जिला फरीदाबाद की वेबसाइट पर इस एप और वेवसाईट पर एक ही क्लिक पर महामारी से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। हाथ साफ करने से लेकर दवाओं, डॉक्टरों और खाने की व्यवस्था,बीमारी के लक्षण सहित पूरी जानकारी इस एप को बनाने वाली पहचान NGO से अनिला बंसल को मंत्रीगण सहित सभी ने दी बधाई।

इस वेबसाइट www.covidfaridabad.com पर पहुंचते ही सबसे पहले आपको फरीदाबाद में संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या दिखाई देगी। इसके बाद जिला फरीदाबाद में कोरोना संबंधित जो भी हेल्पलाइन के नंबर हैं, वे दिखाई देंगे। वेबसाइट पर फरीदाबाद जिला में जितनी भी सुविधाएं शासन-प्रशासन ने उपलब्ध कराई हैं,उनका विवरण होगा। इसमें सबसे पहले कांटेक्ट ट्रेसिंग का बाक्स दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करते ही एक फार्म सामने आएगा। इसमें यह विवरण भरना होगा कि संक्रमित किस-किस के संपर्क में आए।

इस वेबसाइट का शुभारंभ रविवार सुबह लघु सचिवालय से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग जी की उपस्थिति में किया गया।

इसके अलावा इसमें निम्न सुविधाओं की जानकारी होगी-

1.फरीदाबाद जिला में वैक्सीनेशन के लिए बने केंद्रों का विवरण

  1. फरीदाबाद में प्रतिदिन हुए कोरोना टेस्ट के परिणाम
    3.फरीदाबाद में उपलब्ध आक्सीजन केंद्रों का विवरण
  2. फरीदाबाद में प्लाज्मा उपलब्ध कराने के केंद्र व संस्थानों का विवरण
    5.रेमडेसिविर और टोसिलीमुआब इंजेक्शन की उपलब्धता और फार्म
    6.फरीदाबाद जिला में एंबुलेंस सर्विसिज का विवरण
    7.सरकारी व निजी अस्पतालों सहित कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध बेड का विवरण
    8.आइएमए से जुड़े वरिष्ठ डाक्टरों द्वारा कोरोना संक्रमितों को घर पर दिए जा रहे चिकित्सा परामर्श का विवरण
    9.कोरोना संक्रमितों के लिए घर पर हेल्थ सुविधा उपलब्ध कराने वाले संस्थानों का विवरण
    10.संक्रमित मरीजों के लिए फरीदाबाद में उपलब्ध टिफिर सर्विस का विवरण
    11.फरीदाबाद में मेडिकल फार्मेसी शॉप का विवरण
    12.आरटी-पीसीआर टेस्ट की सुविधा जहां उपलब्ध हैं, उन केंद्रों का विवरण
    13.कोविड काल में जन सहायता के लिए जिन अधिकारियों की सेवाएं उपलब्ध हैं, उनका विवरण

संक्रमण के लक्षण क्या हो सकते हैं, इनका विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इन लक्षणों के दिखाई देने पर संक्रमण के दौरान अपना कैसे ख्याल रखें, इसके बारे में भी वेबसाइट पर विवरण मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago