केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लॉन्च की कोविड फरीदाबाद वेबसाइट, कहा महामारी से निपटने में साबित होगी कारगर

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना आज हमारे सामने सबसे बड़ी आपदा बन के खड़ी है।

आपदा की इस घड़ी में लोगों को तुरंत सहायता कैसे मुहैया कराएं इसके लिए सरकार व जिला प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है। लोगों की मदद के लिए ही जिला प्रशासन द्वारा (कोविडफरीदाबादडॉटकॉम) covidfaridabad.com वेबसाइट में मोबाईल ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर फरीदाबाद की जनता को महामारी से संबंधित प्रत्येक सूचना उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लॉन्च की कोविड फरीदाबाद वेबसाइट, कहा महामारी से निपटने में साबित होगी कारगर

की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने लगातार कार्य किया है।

इसमें लोगों को चिकित्सा सुविधा टेस्टिंग ,ऑक्सीजन सिलेंडर डॉक्टरी सलाह सहित अनेकों ऐसी व्यवस्थाएं हैं जिनके लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन ने यह वेबसाइट लॉन्च की है इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति महामारी आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी व सहायता के लिए लॉगईन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इसका एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाइल में अपलोड कर इन सुविधाओं का प्राप्त कर सकता है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बटन दबा कर किया पहचान एनजीओ द्वारा जिला प्रसासन के सहयोग से बनाई गई ‘ covidfaridabad.com वेबसाइट और एप को लांच किया । उन्होंने इस एप को डिजाइन करने वाली पहचान एनजीओ से अनिला बंसल को बधाई भी दी।

इस अवसर पर उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस वेबसाइट में मोबाइल ऐप पर हेल्पलाइन, कांटेक्ट ट्रेसिंग, वैक्सीनेशन सेंटर, महामारी टेस्ट रिपोर्ट, प्लाज्मा, ऑक्सीजन, एंबुलेंस सेवा, बेड, आइसोलेशन, होम केयर व होम आइसोलेशन, टिफिन सर्विस, फार्मेसी आरटीपीसीआर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि महामारी आपदा को देखते हुए पिछले काफी समय से एकीकृत वेबसाइट व ऐप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

आज फरीदाबाद के लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला में महामारी को लेकर स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आम लोगों को सामाजिक दूरी वह मास्क जैसे नियमों का पालन कोविड के संक्रमण चेन को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट में जो भी आवश्यकता महसूस की जाएगी वह सुझाव आएंगे उनके अनुसार इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।


इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ,विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गोड़, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा सहित ज़िला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago