Categories: India

रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने खेल रत्न के लिए किया नामांकित, अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे इन खिलाड़ियों के नाम

पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा के नाम की बीसीसीआई ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफ़ारिश की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन का नाम एक बार फिर अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। भारतिय टीम के सबसे सेनियर अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम की भी शिफारिश कि गई है, उनके नाम की शिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन 2018 में अर्जुन पुरस्कार से चूक गए थे। महिला वर्ग में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम अर्जून पुरस्कार के लिए भेजा गया है, जो पिछले तीन साल से वन डे और टी-20 दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने खेल रत्न के लिए किया नामांकित, अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे इन खिलाड़ियों के नाम

इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्षन पर विचार किया जायेगा। कोरोना वायरस की वजह से इस बार खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की दावेदारी के नामांकन ई मेल से मंगवाए है। आम तौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हो जाती है लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन मांगे गए हैं।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय सरकर के खेल मंत्रालय ने 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक के कार्यकाल के लिए आवेदन मांगे थे। बयान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हमने इन नामों को चुनने से पहले काफ़ी सारा डाटा देखा और काई पैमानों को लेकर चर्चा की।
रोहित ने एक बल्लेबाज के तौर पर कई सारे बेंचमार्क सेट किए है और वो सब हासिल किया है जो कई अन्य बल्लेबाज नहीं कर पाए।

हमें लगता है कि वो खेल रत्न पाने के हकदार हैं। सौरव गांगुली ने कहा कि ईशांत इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और भारत को नंबर एक बनाने में उनका अच्छा ख़ासा योगदान है। वही शिखर भी लगातार अच्छा कर रहे हैं औ आईसीसी टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफ़ी अहम रहा है। वही दीप्ति बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है और टीम की सफलता में उनका योगदान काफ़ी उपयोगी रहा है।

Written By : Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago