राष्ट्रीय महिला आयोग ने दी फरीदाबाद पुलिस को बधाई, पुलिस की सूझ बूझ से बची 2 जाने

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए फरीदाबाद पुलिस की प्रशंसा की है।

आपको बताते चलें कि गत रात्रि राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से फरीदाबाद निवासी एक गर्भवती महिला की मदद के लिए ट्विटर के जरिए फरीदाबाद पुलिस और जिला उपायुक्त से मदद मांगी गई थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दी फरीदाबाद पुलिस को बधाई, पुलिस की सूझ बूझ से बची 2 जाने

गर्भवती महिला को अर्जेंट ब्लड की जरूरत थी।

पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन, गर्भवती महिला एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के मेंबर के साथ देर रात तक लगातार संपर्क में बने रहें जब तक ब्लड का इंतजाम नहीं हो गया।

जिसके चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने फरीदाबाद पुलिस की सराहना करते हुए अपने ट्विटर के माध्यम से दो जिंदगियां बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस और जिला उपायुक्त की सराहना की है।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ एवं मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

उन्होंने कहा कि हर एक इंसान को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, मदद से ना केवल इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि सकारात्मकता भी आती है।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई उनसे मदद मांगते हैं तो उन्हें मदद करने में बहुत अच्छा लगता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago