Categories: Public Issue

करोड़ों की लागत से बने शौचालय की कंडम अवस्था का जिक्र करते हुए सीएम मनोहर को लिखा पत्र

कहने को तो हमारा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के तमगे से नवाजा गया है, इतना ही नहीं औद्योगिक नगरी के नाम से भी इस ने खूब वाहवाही बटोरी हुई है, लेकिन वास्तव में अगर इसकी धरातल परिस्थिति देखी जाए तो बद से भी बदतर दिखाई देगी।

इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी में बनाए गए दो करोड़ की लागत से शौचालय की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसे मरम्मत की जरूरत है। मगर निगम द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल उसकी खानापूर्ति की जा रही है इससे ज्यादा कुछ नहीं।

करोड़ों की लागत से बने शौचालय की कंडम अवस्था का जिक्र करते हुए सीएम मनोहर को लिखा पत्र

इन्हीं शौचालयों की जांच हेतु अब समाजसेवी विष्णु गोयल ने आगे बढ़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखकर इन शौचालयों की गतिविधि के बारे में अवगत कराना चाहते हैं।

दरअसल, समाजसेवी विष्णु गोयल का कहना है कि एक शौचालय की कीमत 10 लाख़ रूपए हैं, और ऐसे 10 शौचालय की कीमत के बारे में विस्तार से वर्णन किया जाए तो कुल लागत 2 करोड़ रुपए खर्च दर्ज की जाएगी।

विष्णु गोयल का कहना है कि अभी तक इन्हें बनाने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई हैं। वहीं इस मामले की लीपापोती करने के लिए शौचालय को नगर निगम के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है,

लेकिन निगम है कि वो इसमें भी रुचि लेता हुआ दिखाई नहीं दें रहा है। गौरतलब, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में फरवरी 2018 से अगस्त 2018 तक 10 स्मार्ट शौचालय सेक्टर 19, पुलिस चौकी, गोपी कॉलोनी, एनआईटी, पुलिस चौकी के पास, सेक्टर 31 मार्केट, मेट्रो स्टेशन में बनाए गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago