Categories: Health

यमुना किनारे बसे झोलाछाप डॉक्टरों के नदारद होने से इलाज की कमी खलने लगी, तो वहीं ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी

हम जहां शहर से होता हुआ कब संक्रमण का कहर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना प्रकोप जारी करने में जुटा हुआ है। ऐसे में फरीदाबाद के 10 फीसदी ऐसे गांव है जिनमें संक्रमण के मामले उजागर हो रहें हैं। वही अब समय समय पर ग्रामीणों का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के न मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं की कमी खल रही हैं।

आलम यह है कि अब ग्रामीण कोरोना जांच के लिए सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रोें पर पहुंचने लगे हैं। इन दिनों औसतन 300 जांच इन इलाकों में हो रही है।

यमुना किनारे बसे झोलाछाप डॉक्टरों के नदारद होने से इलाज की कमी खलने लगी, तो वहीं ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी

वहीं अब गांवों में निजी रूप से प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर शहरी परिवेश से निकलकर लोगों को इलाज देने पहुंचते हैं। कस्बों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे एमबीबीएस चिकित्सक ग्रामीणों को कोरोना के चलते कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही सोशल डिस्टेसिंग में रह कर उपचार कर रहे हैं। वहीं वे बुखार के मरीजों को भी सीधा राजकीय अस्पताल जाने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं लोगों में जागरूकता का परिचय भी देखने को मिल रहा हैं। वहीं सरकारी डॉक्टरों का कहना है कि झोलाछाप गायब हुए तो लोगों ने सही तरीके से जांच और इलाज का तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताहिक फिलहाल वहीं इन दिनों गांवों में बीएएमएस चिकित्सकों ने ग्रामीणों से दूरी बना ली है, जबकि वहां स्थित एमबीबीएस डॉक्टर ग्रामीणों को पहले कोरोना जांच की सलाह दे रहें हैं।

वहीं जहां पहले मास्क से गुरेज करने वाले लोग इन दिनों सैनिटाइजर के साथ नजर आ रहे हैं। जिले को कौराली स्थित सामुदायिक केंद्र पर हर दिन सौ से अधिक लोग जांच व टीकाकरण के लिए पहुुंच रहे हैं। तिगांव सीएचसी में रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ ग्रामीण अपनी जांच करा रहे हैं। यहां पहुंचने वाले तमाम लोगों के लिए जांच आवश्यक रखी गई है चाहे वह किसी कार्य के लिए अस्पताल में पहुंचा हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago