दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अब कभी नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानिये क्यों वापसी के सारे रास्ते हुए बंद

क्रिकेट के खेल को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। डिविलियर्स के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुंआधार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर चल रही सारी अटकलों पर अब विराम लग गया है।

डिविलियर्स सभी प्रारूपों में अपनी बल्लेबाज़ी से विपक्षी टीम के पसीने छुड़ा देते थे। उनकी बल्लेबाज़ी विश्व में विख्यात है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने साफ कर दिया कि संन्यास के बाद मैदान पर वापसी के लिए डिविलियर्स तैयार नहीं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार फॉर्म में बल्लेबाजी करने के बाद एबी ने वापसी के संकेत दिए थे लेकिन बोर्ड ने आधिकारिक बयान देकर इसपर पूर्ण विराम लगा दिया है।

दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अब कभी नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानिये क्यों वापसी के सारे रास्ते हुए बंद

डिविलियर्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से वापस आने को लेकर लगातार बातें होती हैं। अब सभी बातों पर ब्रेक लग गया है और उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। क्रिकेट इतिहास के सबसे धमाकेदार बल्लेबाजों में से एक मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स के फैंस को जोरदार झटका लगा है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से डिविलियर्स ने साल 2018 में संन्यास का ऐलान किया था। उस समय सभी क्रिकेट प्रेमियों की आँखें नम हो गई थीं। अब आइसीसी ने इस बात की जानकारी दी है कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बात को लेकर सारी अटकलें खत्म कर दी गई जिसमें डिविलियर्स के वापसी की बातें हो रही थी। डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक की और उसमें इस बात को लेकर अपना आखिरी फैसला बताया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एबी डिविलियर्स की दोस्ती काफी गहरी है। आईपीएल में दोनों एक ही टीम के लिए खेलते हैं। पिछले काफी महीनों से संन्यास तोड़कर उनके राष्ट्रीय टीम में वापसी की बातें हो रही थी। अब यह तय हो गया है कि डिविलियर्स अब वापस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए कभी नज़र नहीं आएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago