Categories: Health

“महामारी क्या बड़ी चीज हैं” हरियाणा के इस गांव में लोग बचने के लिए दवा की जगह कर रहे हैं यह उपाय

हरियाणा का दिल कहे जाने वाले जींद जिले में महामारी का ग्रहण मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे तो यहां के बांगर बेल्ट को मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम वाला कहा जाता है परंतु यहां संक्रमण की महामारी के जो संकेत मिल रहे हैं उसे कदापि उचित नहीं कहा जा सकता।

दरअसल, यह कोरोना है या कुछ और, यह तो भोले-भाले ग्रामीण नहीं जानते, लेकिन कहते हैं कि अब दो दिन के बुखार के बाद ही सांसें थम जाती हैं। शायद यहां आकर कोरोना की फितरत ही बदल गई है।

"महामारी क्या बड़ी चीज हैं" हरियाणा के इस गांव में लोग बचने के लिए दवा की जगह कर रहे हैं यह उपाय

ग्रामीणों की बात करें तो उनका कहना हैं कि गांव में युवा सबसे ज्यादा खासी-बुखार की चपेट में हैं और सैंपलिंग करवाने से भी डरते हैं। कहते हैं कि इसी से कोरोना फैलता है और फिर अस्पताल जाना पड़ेगा। अस्पताल गए तो मुक्ति धाम के रजिस्टर में ही एंट्री होगी, घर वापसी की उम्मीद कम ही है।

यह बात ग्रामीणों के मुंह से सच भी लगती है। कारण, एक मई से लेकर अब तक कई गांवों में युवाओं की इन्हीं लक्षणों के साथ मौत हुई है। दो दिन तक बुखार आता है और फिर हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। गांव घिमाणा के महिला सरपंच के ससुर साहब सिंह की उनके गांव में ही चार युवाओं की मौत इन्हीं लक्षणों के साथ हुई है।

गांवों में अब सैंपलिंग और वैक्सीन लगवाने से ग्रामीण बच रहे हैं। इसके अलावा गांवों में धूप करने और हवन की धूणी लगाने पर ज्यादा विश्वास बढ़ रहा है। हर गांव में उसकी मान्यता के अनुसार ही धूणी या धूप करने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे ग्रामीणों की सोच है कि जब पशुओं का ही रोग कट जाता है तो इसके आगे कोरोना का भी समाधान होगा।

जींद सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला कहते हैं कि कोरोना के कारण गांव में हालात काफी खराब हैं। उन्होंने स्वयं कभी पिछले 22 साल से सिविल अस्पताल में ऐसे हालात नहीं देखे थे कि मरीजों को इमरजेंसी के बाहर ही चारपाई पर ऑक्सीजन देनी पड़े। गांव से काफी संख्या में गंभीर रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे बचाव का एक ही तरीका है कि समय रहते मरीज को तुरंत इलाज दिया जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago