Categories: Faridabad

नीरज शर्मा ने सन फ्लैग अस्पताल के लिये मुख्यमंत्री को भेजी चिट्टी

फरीदाबाद : सन फ्लैग अस्पताल को बैक डोर से निजी हाथों में सौंपे जाने की खबरों के बीच विधायक एन आई टी नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, स्वस्थ मंत्री अनिल विज, केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम सचिव अपूर्व चंद्रा को पत्र लिख कर इस अस्पताल को निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध किया है।

श्री शर्मा ने आज ईएसआई हॉस्पिटल के डीन डॉ असीमदास से मुलाकात कर उन्हें भी यह पत्र सौंपा और मांग रखी कि मजदूरों के इस शहर में सरकार को चाहिए कि निजी अस्पतालों की लूट से बचाने के लिए सरकारी स्वास्थ सेवाओं को प्रोत्साहित करें।

नीरज शर्मा ने सन फ्लैग अस्पताल के लिये मुख्यमंत्री को भेजी चिट्टी


श्री शर्मा ने अपने पत्र में बताया है कि फरीदाबाद शहर में 5.5 लाख ईएसआई के कार्ड धारक हैं जो प्रतिमाह अंशदान देते हैं। उनके लिए बनाए गए अस्पताल को हरियाणा सरकार ने कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया है। विधायक नीरज शर्मा ने सवाल उठाया है कि ऐसे में जो लोग कोविड से पीड़ित नहीं हैं वो कहाँ जाएं।

उनका इलाज कहाँ हो। इसके लिए सरकार को चाहिए कि बन्द पड़े सन फ्लैग हॉस्पिटल को तुरंत खुलवाए और वहां शहर की आम जनता के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोले।


श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान निजी अस्पतालों का जो स्वरूप जनता के सामने आया है, वह बहुत ही दुखदायी रहा है।

इसलिए सरकार को तत्काल प्रभाव से सनफ्लैग अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की बाबत कार्यवाही करनी चाहिए। नीरज के अनुसार शासन-प्रशासन फरीदाबाद के जिस भी निजी अस्पताल प्रबंधक को सनफ्लैग अस्पताल का भवन लीज पर देगा, उससे जनता को निराशा होगी। क्योंकि निजी अस्पताल कोरोना काल में जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए।

सरकार ने पहले ही फरीदाबाद की सभी ईएसआइसी डिस्पेंसरी बंद करके वहां का 38 डाक्टरों सहित 136 का मेडिकल स्टाफ हिसार और पानीपत के कोविड सेंटर में भेज दिया है।

यह भी गलत है। इससे बेहतर तो यह होता कि ईएसआइसी के स्टाफ को सनफ्लैग अस्पताल चलाने के लिए दिया जाता तो वहां श्रमिकों के साथ अन्य शहर व गांववासियों का भी इलाज होता। निजी अस्पतालों के क्रम में तो ग्रेटर फरीदाबाद में अमृतानंदमयी मठ का अस्पताल भी बन रहा है। ऐसे में निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago