Categories: Featured

हरियाणा होगा अनलॉक? डिप्टी सीएम ने दिए कुछ ऐसे संकेत, सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

महामारी इस समय प्रदेश सहित देश में अपना कहर बरपा रही है। हरियाणा कई दिनों से लॉक पड़ा है। स्थिति में थोड़ा सुधार भी लॉकडाउन के कारण आया है। महामारी का संकट सभी को डरा रहा है। प्रदेश में संक्रमण घटने लगा है। कल 6342 नए मरीज मिले। संक्रमण में कमी के बीच प्रदेश में अनलॉक शुरू होने की उम्मीद भी जगी है।

पॉजिटिव मामलों से अधिक नेगेटिव लोग ज़्यादा हो रहे हैं। प्रदेश में यह शुभ संकेत है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सरकार इस हफ्ते महामारी पर समीक्षा बैठक करेगी।

हरियाणा होगा अनलॉक? डिप्टी सीएम ने दिए कुछ ऐसे संकेत, सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

संक्रमण दर घट रहा है। लेकिन खतरा नहीं टल रहा है। महामारी की दूसरी लहर ऐसी चल रही है कि पैसे से लेकर रुतबा कुछ काम नहीं आ रहा है। खुद डॉक्टर भी अपनी जान बचाने के लिए बिस्तर ढूंढ रहे हैं। बहरहाल, डिप्टी सीएम ने संकेत दिए हैं कि उद्योगों की मांग और महामारी के मामलों के आधार पर लॉकडाउन में अलग-अलग छूट दी जा सकती हैं, ताकि हालात फिर से सामान्य हो सकें।

इस वायरस की भयावता को सभी जानते हैं लेकिन फिर भी कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कोई नहीं कर रहा है। संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश में 3 मई से लॉकडाउन लागू है। दो चरणों में इसे 24 मई सुबह तक बढ़ाया जा चुका है। महामारी का प्रकोप इस समय देश के सभी राज्यों में मचा है। दूसरी लहर कहर बरपा रही है। स्थिति काफी चिंताजनक है माहौल काफी गंभीर है।

फरीदाबाद में भी रिकवरी दर अब बढ़ने लगा है। नए मामले कम आ रहे हैं। रोज़ाना जहां पहले 1000 से अधिक मामले आ रहे थे अब वहीँ यह आंकड़ा 400 -600 पर आ गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago