Categories: Featured

बारिश का पानी बना परेशानी : बिजली गुल, रास्ते ठप, प्रशासन नींद में, ऐसा है फरीदाबाद का हाल

जिले में कल हुई बारिश ने कई जगह तालाब बना दिए हैं। जनता को बारिश के साथ – साथ बिजली ने भी बहुत सताया है। कई इलाकों में बिजली गुल है। शुक्र हो ठंडे मौसम का नहीं तो गर्मी ने लोगों की जान लेली थी बिजली न होने के कारण। कल और आज बारिश के संग बिजली ने भी बहुत आँख मिचौली खेली है। थोड़ी देर के लिए बिजली आती तो फिर चली जाती।

बारिश के कारण जमा हुए पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पॉर्श इलाकों से लेकर कॉलोनियों तक का हाल बारिश के पानी ने बेहाल कर दिया है। इतना ही नहीं बहुत से तो ऐसे भी एरिया हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रही और काफी ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां खबर लिख जाने तक भी बिजली नहीं आयी।

बारिश का पानी बना परेशानी : बिजली गुल, रास्ते ठप, प्रशासन नींद में, ऐसा है फरीदाबाद का हाल

महामारी के कारण लोगों ने अपने इलाकों में पहले से ही सुरक्षा को देखते हुए कॉलोनियों, सेक्टर्स के गेट बंद किये हुए हैं। अब बारिश की मार ने बाकी रास्तों का दम भी निकाल दिया है। बारिश के कारण सबसे ज़्यादा बिजली परेशानी इन एरिया में रही। तिलपत, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 21,a,b,c,d, सेक्टर 15,16,55,31,21, ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, एवं एनआईटी क्षेत्र भी प्रभावित रहा।

अजरौंदा चौक, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, एनएचपीसी अंडरपास सेक्टर 15,16 में बारिश का पानी जमा होने से स्विमिंग पूल बन गया है। कई वाहन भी इन पूल में फस गए हैं। बिजली उपभोक्ता भी बेहद परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती की समस्या आज शहर के अलग-अलग हिस्सों में देखी गयी है। बारिश से अलग – अलग जगहों पर जलभराव तो हो ही रहा है साथ में कीचड़ भी खूब फ़ैल रहा है।

प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बिजली कब आएगी यह जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। पानी निकासी कब होगी यह बात किसी को नहीं पता है। हाल बेहाल है फरीदाबाद का।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago