पंकज सिंगला ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, कहा युवा पार्टी के लिए निभाते है बेहद अहम किरदार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का कुरूक्षेत्र स्थित उनके निवास पर जाकर जोरदार स्वागत किया और पौधा भेंट कर उनको नई पारी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि राहुल राणा पार्टी के कर्मठ, ईमानदार एवं युवा नेता हैं।

उनके नेतृत्व में प्रदेश की युवा विंग और बेहतरीन तरीके से कार्य करेगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। राहुल राणा ने युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला का मुंह मीठा कराया और उनको अधिक मजबूती से काय करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर ही पार्टी का दारोमदार होता है और पंकज सिंगला के पास फरीदाबाद में मजबूत टीम है।

पंकज सिंगला ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, कहा युवा पार्टी के लिए निभाते है बेहद अहम किरदार

उनका यह प्रयास रहेगा कि हरियाणा के सभी जिलों में भाजयुमो की मजबूत टीम खड़ी की जाए। कोरोना काल में पार्टी के युवाओंं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुश्किल का दौर है, मगर हमारे युवा साथियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर प्लाज्मा बैंक सहित अनेक प्रकार की सहायता इस महामारी में दी है।

पंकज सिंगला ने स्वयं अपने साथियों के साथ प्लाज्मा बैंक, रक्तदान एवं मॉस्क वितरण का कार्य किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा, जिसमें लोगों का भरोसा जुड़े।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago