Categories: Government

सरकार के फैसले का बढ़ रहा है विरोध, ग्रामीणों ने लॉकडाउन का किया बहिष्कार

महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है वहीं अब सरकार के इस फैसले का विरोध बढ़ता जा रहा है। गांव डाटा, मसूदपुर के बाद रोघी खाप के एक और गांव महजत में पंचायत ने लॉकडाउन के बहिष्कार का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा गांव में किसी भी नेता या अधिकारी को नहीं घुसने दिया जाएगा।



ग्रामीण जगदीप चहल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही कोविड के नियम को तोड़ रहे हैं तो इसे आम जनता पर क्यों थोपा जा रहा है। पूरे गांव ने संयुक्त रुप से यह फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई।

सरकार के फैसले का बढ़ रहा है विरोध, ग्रामीणों ने लॉकडाउन का किया बहिष्कार

किसानों पर बर्बरता से लाठीचार्ज की गई जिसमें हमारी माता-बहनें गंभीर रूप से घायल हुई। उन्हीं किसानों पर धारा 307, लॉकडाउन तोड़ने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।




ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन गांव में आकर साइकिल पर घूमने वालों व गांव में छोटी-छोटी दुकानों का भी चालान कर रहा है। गांव में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को नहीं घुसने दिया जाएगा। कोई अधिकारी घुसने का प्रयास करेगा तो पूरा गांव विरोध करेगा।

इससे पहले मसूदपुर गांव की पंचायत ने सरकार के विरोध में कोरोना नियमों को मानने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने और पुलिस को गांव में नहीं घुसने देने का फैसला लिया था। 

सर्वसम्मति से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कोरोना केयर सेंटर को हटाने और पुलिस प्रशासन और कोरोना जांच से संबंधित किसी भी टीम के गांव में आने पर पूर्णतय पाबंदी लगा दी गई थी।  

इसके बाद डाटा गांव ने भी किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन का एलान किया है। गांव में हुई पंचायत में फैसला लिया गया है कि ग्रामीण लॉकडाउन को नहीं मानेंगे। गांव में रोजाना दुकानें खुलेंगी। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago