Categories: Government

अध्यापक करेंगे सरकारी आदेश की पालना, जेल जाकर करना होगा यह काम

एक तरफ जहां संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए देश भर में सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया है, ताकि यह संक्रमण देश के भविष्य यानी की बच्चों का जीवन ना व्यर्थ कर सके और उनके ऊपर जो खतरा मंडरा रहा है, उससे बचने के लिए ही फिलहाल देश भर के ना सिर्फ सारे स्कूल बल्कि कोचिंग सेंटर भी बंद किए हुए हैं

, क्योंकि संक्रमण संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस बच्चों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है इसका अंदाजा तो आए दिन संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर लगाया जा सकता है।

अध्यापक करेंगे सरकारी आदेश की पालना, जेल जाकर करना होगा यह काम

इसी कड़ी में अब मौलिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की तरफ से आज सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए हरियाणा राज्य में स्थित जेलों में अध्यापकों की अस्थाई तौर पर ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया हैं। दरअसल,

आज जारी आदेश के अनुसार (केंद्रीय कारागार हिसार-1,जिला कारागार पलवल व रेवाड़ी को छोड़कर) हरियाणा के सभी जिलों की कारावासों में अध्यापकों की अस्थाई तौर पर ड्यूटी लगाए जाने का आदेश दिया गया है।

जारी आदेश में महानिदेशक, कारागार हरियाणा द्वारा सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा राज्य की जेलों में अपने जिलों से संबंधित जेबीटी अध्यापकों का प्रस्ताव भेजे जाने के बारे में कहा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सरकार द्वारा अध्यापकों की अलग-अलग मोर्चों पर ड्यूटी लगाई गई है, जिसे लेकर वैसे ही अध्यापक वर्ग में पहले से ही आक्रोश व्यक्त किया गया था।

वहीं अब हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने सरकार को बताया था कि सरकार द्वारा अध्यापकों की जो अलग-अलग कामों में ड्यूटी लगा रखी है, उन जिम्मेदारियों को सभी अध्यापक अपनी जान जोखिम में डालकर निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के इस दौर में कई अध्यापक संक्रमण से मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago