Categories: Faridabad

पानी की किल्लत से परेशान होकर सीएम को की शिकायत, लोगों को हो रही है परेशानी

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 55 के वासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर-55 वासियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से पानी उपलब्ध करवाने की मांग ट्वीट के माध्यम से की है। लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार हाथ धोने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं लोगों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है।

पानी की किल्लत से परेशान होकर सीएम को की शिकायत, लोगों को हो रही है परेशानी

मजबूरी में लोग ढाई से तीन हजार रुपये मेें पानी के टैंकर मंगाने के लिए मजबूर हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सेक्टर निवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं नगर निगम अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा ने समस्या का निपटारा कराने का आश्वासन दिया है।



स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-55 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बसाया हुआ है। सेक्टर में तकरीबन 25 हजार की आबादी है।

करीब आठ साल पहले एचएसवीपी ने सेक्टर को नगर निगम को हस्तांतरण कर दिया था। जब से सेक्टर निगम में आया है तब से यहां पानी का संकट बना हुआ है।



गौरतलब है कि महामारी के चलते निगम के 50 प्रतिशत स्टाफ को ही आने की अनुमति है वही प्रशासन के इस फैसले की आड़ में निगम के ज्यादातर अधिकारी घर पर आराम फरमा रहे हैं।

अधिकारियों के आराम फरमाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाएं लेने के लिए भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago