Categories: Faridabad

राहत भरी खबर: प्रशासन की इस पहल से होने लगे हैं केयर सेंटर खाली, मामलों में आ रही है गिरावट

जिले में महामारी की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। ‌ प्रतिदिन आने वाले मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रही है वहीं प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन की होम डिलीवरी होने के बाद कोविड केयर सेंटरों में बेड खाली होने लगे हैं।


जिला प्रशासन की तरफ 1650 मरीजों को घर पर ही आक्सीजन की आपूर्ति शनिवार तक की जा चुकी है और करीब 2450 लोगों ने आक्सीजन के लिए आवेदन किया। इनमें काफी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सरकार की तरफ से तय प्रारूप के हिसाब से जानकारी प्रशासन को नहीं दी।

राहत भरी खबर: प्रशासन की इस पहल से होने लगे हैं केयर सेंटर खाली, मामलों में आ रही है गिरावट

इसकी वजह से उनके फार्म रदद कर दिए गए। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास का कहना है कि जैसे-जैसे महामारी अब कमजोर पडता जा रहा है, वैसे-वैसे आक्सीजन की मांग कम होती जा रही है।



जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से सेक्टर-14 के नशा मुक्ति केंद्र को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया गया। इसमें 75 बेड की व्यवस्था की गई। लेकिन यहां करीब दस लोग ही फिलहाल दाखिल हैं। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद में एक बिल्डर की तरफ से पचास बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया।

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव का कहना है कि वहां अभी एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में दो सो बेड और एक शिक्षण संस्थान ने सौ बेड का कोविड सेंटर बनाया था, लेकिन अब हालात नियंत्रित होने की वजह से वहां भी मरीजों की संख्या ना के बराबर है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन यशपाल ने शनिवार को जिला में कोविड-19 पीडित मरीजों के लिए बेहतर ढंग से ऑक्सीजन सप्लाई व उसके बेहतर उपयोग की निगरानी के लिए अधिकारियों की एक ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गजराज, एनीस्थिटिस्ट महेश भाटी व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप संधू को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी प्रत्येक सप्ताह जिला में ऑक्सीजन सप्लाई व जरूरत से संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त व फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को प्रस्तुत करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago