समाजसेवी अशोक गोयल ने दिया सहारा, गरीब ज़रूरतमंदों को बांटा राशन

केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में समाजसेवी अशोक कालिया ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित अनाज मंडी में करीब 300 से भी अधिक जरूरतमंद लोगों व सफाई कर्मचारियों को चयनित कर राशन वितरित किया। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष भाजपा पंकज सिंगला मौजूद रहे। जरूरतमंद लोगों को 5 किलोग्राम आटा, 5 किलोग्राम चावल, नमक एवं मिर्च मसाले आदि शामिल थे।

समाजसेवी अशोक गोयल ने दिया सहारा, गरीब ज़रूरतमंदों को बांटा राशन

उन्होंने राशन के साथ-साथ लोगों को मॉस्क भी वितरित किए, ताकि कोरोना महामारी में अपना बचाव कर सकें। इस मौके पर अशोक कालिया ने लोगों से सावधानी बरतने और लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकना होगा और यह हम सबकी जिम्मेदारी है। पिछले लगभग एक माह से महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लगाया हुआ है और शहर की मुख्यत: सभी दुकानें बंद हैं।

ऐसे में लोगों का कामकाज बिल्कुल ठप्प हो रखा है, काम-धंधे चौपट हैं। ऐसी स्थिति में रोज कमाकर खाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बीते कल उन्होंने ऐसे जरूरतमंदों की लिस्ट तैयार की और लगभग 150 लोगों को राशन व मॉस्क वितरित किए। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए समाजसेवी अशोक कालिया ने 150 सफाई कर्मचारियों को राशन वितरित किया।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी वॉरियर्स के रूप में दिन-रात हमारी सेवा कर रहे हैं, ऐसे में उनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। युवा जिला अध्यक्ष भाजपा पंकज सिंगला ने समाजसेवी अशोक गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों में वह हमेशा आगे बढक़र कार्य करते रहे हैं।

आज भी वो ऐसे समय में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं, जब वास्तव में लोगों को राशन की जरूरत थी। इस अवसर पर हाजी इरफान, अशरफ, शशी शर्मा, रामजीलाल, लाडो, रामवती, मालवती, कृष्णा, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, अन्नू खतरी, ताजू, बल्लू आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago