Categories: Featured

ताऊते तूफान का नुकसान : इस परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, तूफान में गुम हरियाणा का मर्चेंट नेवी कर्मी, नहीं चला है कोई पता

ताऊते तुफान ने न जाने कितने परिवारों का चिराग भुझाया है। यह तूफ़ान लोगों की ज़िंदगी में आंधी लेकर आ गया है। बीते दिनों आए समुद्री बवंडर ताऊते ने बहुत तबाही की है, वहीं हरियाणा का भी एक लाल इसकी जद में आने से गुम हो गया। पलवल जिले के अलीका गांव का 30 वर्षीय विक्की मर्चेंट नेवी के अपने 11 साथियों सहित ताऊते तूफान में समुद्र में लापता हो गया है।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें बस बेटे की एक कॉल का इंतज़ार है। पिछले नौ दिन से इन्हें समुद्र में खोजने का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक भी इनका कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव में उसके घर में मातम पसरा हुआ है।

ताऊते तूफान का नुकसान : इस परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, तूफान में गुम हरियाणा का मर्चेंट नेवी कर्मी, नहीं चला है कोई पता

ताऊते तूफान का नुकसान कई परिवारों को झेलना पड़ा है। दर्द के अलावा इस तूफ़ान ने कुछ नहीं दिया है। विक्की के परिवार के लोग राज्य सरकार और महाराष्ट्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा है। विक्की ने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद मर्चेंट नेवी का कोर्स किया।

पेट पालने के लिए विक्की घर से बहार रहने लगा। परिवार को क्या पता था कि एक तूफ़ान उनकी ज़िंदगी को तबाह कर देगा। विक्की गैलरी शिपिंग मैनेजमेंट नामक कंपनी में काम कर रहा था और वर्ष 2020 में ही उसने इस कंपनी को ज्वाइन किया था। विक्की का एक 3 साल का बेटा है। वह पिछले 3 साल से समुद्र में जहाज पर ड्यूटी कर रहा था। 16 मई को विक्की की बात उसकी पत्नी पूजा के साथ आखिरी बार हुई थी।

आस – पास के लोग परिवार वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं। परिवार ने अभी भी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। कंपनी की तरफ से विक्की के परिजनों को सूचना दी गई थी, उनकी कंपनी का जहाज पानी में डूब चुका है और 11 मेंबर्स लापता है। विक्की की पत्नी ने बताया पिछले 9 दिन से लगातार वह कंपनी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago