Categories: Health

फरीदाबाद सहित हरियाणा के इन जिलों में ब्लैक फंगस बरपा रहा अपना कहर, लगातार आ रहे हैं मरीज

महामारी से जहां एक तरफ हरियाणा में राहत देखी जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ ब्लेक फंसग इस राहत को चिंता में बदल रहा है। प्रदेश में ब्‍लैक फंगस यानि म्‍यूकोर माइकोसिस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। राज्‍य में ब्लैक फंगस के राेज नए मरीज सामने आ रहे हैं और इससे मौतें भी हो रही हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ रही है और दवाओं की कमी से सरकार भी चिंतित है।

अभी महामारी से राहत भी नहीं मिली कि एक और बीमारी ब्लैक फंसग ने जीना हराम कर दिया। यह बीमारी सबसे ज्यादा गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार और पानीपत जिलों में अपने पैर पसार रही है। गुरुग्राम में 156 केस अभी तक सामने आ चुके हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी। अंबाला में तीन लोग मर गए, जबकि फरीदाबाद में पांच लोगों की जान चली गई। हिसार में 95 केस आए और सबसे ज्यादा सात लोगाें की इससे मौत हुई है।

फरीदाबाद सहित हरियाणा के इन जिलों में ब्लैक फंगस बरपा रहा अपना कहर, लगातार आ रहे हैं मरीज

प्रदेश में ब्‍लैक फंगस लगातार अपने पांव पसार रही है और राज्‍यभर से इसके मामले सामने आ रहे हैं। ब्लैक फंसग की गंभीरता को देखते हुए। हरियाणा सरकार ने इसे पहले ही नोटिफाइड डिजीज घोषित कर चुकि है। इस बीमारी से पानीपत जिले में चार लोगों की मृत्यु हुई। ब्लैक फंगस के वायरस वातावरण में प्राकृतिक रूप से होते हैं। आमतौर पर उनका खास खतरा नहीं होता, लेकिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो तो यह घातक रूप ले लेता है।

यह सांस के जरिये साइनस और फेफड़ों में जाकर नुकसान पहुंचाते हैं। यदि शरीर में कहीं घाव हो तो वहां भी इसका असर हो सकता है। ब्लैक फंसग जानलेना बीमारी है। देश के दूसरे राज्यों की तरह ही महामारी के बीच हरियाणा में ब्लैक फंगस का जाल फैलने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में 10.4 प्रतिशत लोग शुगर के मरीज हैं यानी 2.86 करोड़ की आबादी में 30 लाख 30 हजार लोगों पर ब्लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही कहा कि हम इस बीमारी के असरदार इलाज का रास्ता ढूंढने में लगे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago