Categories: Faridabad

महामारी में मरीजों से अतिरिक्त चार्ज वसूलना अस्पताल प्रशासन को पड़ गया भारी, कैंसिल हो गया रजिस्ट्रेशन

महामारी के इस दौर में कुछ निजी अस्पताल आपदा को अवसर के रूप में ले रहे हैं तथा मरीजों के तीमारदार से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार ऐसे अस्पतालों पर नकेल कस रहा है वही आज जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने तुरंत प्रभाव से बल्लभगढ़ स्थित जैनिथ अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है।

दरअसल, पिछले दिनों जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सेक्टर 23 स्थित भागीरथी ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर का दौरा किया जहां कई लोगों के द्वारा उन्हें जेनिथ अस्पताल से संबंधित शिकायतें मिली। लोगों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन लोगों से इलाज के नाम पर भारी रकम वसूल रहा है वही तीमारदारों से अपने आप ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने का दबाव बना रहा है।

महामारी में मरीजों से अतिरिक्त चार्ज वसूलना अस्पताल प्रशासन को पड़ गया भारी, कैंसिल हो गया रजिस्ट्रेशन

इन शिकायतों पर अमल करते हुए जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने अस्पताल का दौरा किया जहां उन्होंने पाया कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए रेट लिस्ट भी नहीं लगाई है। अस्पताल में आए हुए मरीजों की देखरेख करने के लिए भी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है।


जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने इंसिडेंट ऑफिसर कम बल्लभगढ़ एसडीओ इस विषय से संबंधित जांच करने के आदेश दिए। जांच में ऑफिसर ने पाया कि अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जिलाधीश कार्यालय के द्वारा अस्पताल को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से संतुष्टि भरा जवाब नहीं आया।

वहीं अब उपायुक्त ने कार्यवाही करते हुए जेनिथ अस्पताल का महामारी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है वही मरीजों से वसूले गए अतिरिक्त चार्ज को भी वापिस करने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के चीफ मेडिकल ऑफिसर को इस विषय की देखरेख करने के आदेश दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago