Categories: FaridabadPublic Issue

नज़रे थी पेट्रोल/डीजल पर लेकिन बाजी मार गया सरसो का तेल, जानिए क्या है पूरी खबर

दिन प्रतिदिन जिस प्रकार महंगाई बढ़ती जा रही है आम आदमी लगातार महंगाई की मार तले दबता जा रहा है आए दिन महंगाई बढ़ने को लेकर हम मीडिया में यह खबर सुनते हैं कि पेट्रोल का दाम आज फिर से बढ़ गया लेकिन जहां एक तरफ हर किसी का ध्यान पेट्रोल के बढ़ते दामों की तरफ रहता था।

वही दुसरी तरफ रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले सरसो के तेल के दाम पेट्रोल से भी कई गुना तेजी से आगे निकल गए जिसका सीधी मार आम आदमी की जेब और उसके बजट पर पड़ी है। आए दिन खबरों मे देखने को मिलता था कि पेट्रोल के दाम 70 से 80 और 80 से 100 हो गए है।

नज़रे थी पेट्रोल/डीजल पर लेकिन बाजी मार गया सरसो का तेल, जानिए क्या है पूरी खबर

लेकिन देखते ही देखते रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल के दाम कब बीते 6 महीने में 80 – 90 रुपए प्रति लीटर से 180 – 190 प्रति लीटर पर पहुच गए किसी को पता ही नहीं चला। बात करें फरीदाबाद में वर्तमान पेट्रोल के दाम की तो इकोनामिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद में वर्तमान में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 91.6 रुपए है।

वही बाजार में रोजाना रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल 180 से 190 रूपए प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल डीजल हो या फिर सरसों का तेल दिनों ही आम आदमी द्वारा रोजाना कि जरूरत के लिए इस्तेमाल में लिए जाते है लेकिन जिस प्रकार दोनों के ही दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और खासकर लॉकडाउन और इस महामारी के दौर में सरसों के तेल के दाम जिस तेजी से आसमान को छू रहे हैं यह आम आदमी के लिए चिंता का विषय है।

पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है लेकिन सरकार इस बढ़ती महंगाई पर कुछ भी स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पा रही है। वही बात करें आम आदमी की तो आम आदमी भी इस बढ़ती महंगाई से काफी परेशान हो चुका है।

क्योंकि एक तरफ लॉकडाउन की मार के कारण लोगों की नौकरियां छीन रही है वहीं इस प्रकार रोजाना की जरूरतों की चीजों के तेजी से बढ़ते दामों ने घर के बजट को कई गुना बढ़ा दिया है।

फिलहाल पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल की दौड़ की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस खबर पर दे रहे हैं लेकिन रोजाना की जरूरतों की चीजों के बढ़ते दाम कहां पर जाकर थामेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago