Categories: FeaturedUncategorized

यात्रा पर हावी महामारी : इस साल भी अमरनाथ यात्रा पर महामारी का संकट,अभी तक बंद है अग्रिम यात्री पंजीकरण

महामारी का प्रकोप हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। हर तरफ स्थिति काफी भयावह है। महामारी की दूसरी लहर ने देश में कहर मचाया है। अब अमरनाथ यात्रा पर दूसरे साल भी महामारी का संकट मंडरा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पिछले एक माह से अधिक समय से बंद अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को बहाल नहीं किया जा सका है।

पिछले साल भी बाबा बर्फानी के भक्तों को निराशा हाथ लगी थी। महामारी ने इस साल भी इसे जारी रखा है। यात्रा शुरू होने के लिए एक माह ही बचा है, लेकिन महामारी के चलते तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

यात्रा पर हावी महामारी : इस साल भी अमरनाथ यात्रा पर महामारी का संकट,अभी तक बंद है अग्रिम यात्री पंजीकरण

देश में महामारी का संकट बढ़ता जा रहा है। अमरनाथ यात्रा इस बार होगी या नहीं इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। बोर्ड अधिकारी यात्रा प्लान पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन अगर इस बार भी संक्रमित मामलों का आना जारी रहा तो आखिर में सांकेतिक रूप से यात्रा करवाई जा सकती है। इस साल 28 जून से शुरू हो रही यात्रा को 56 दिन की अवधि में करवाया जाना है।

चार धाम यात्रा पर भी महामारी का साया है। श्रद्धालु वहां भी नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि कपाट खुल चुके हैं। अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सहूलियत के लिए श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने की भी तैयारी थी, जिसके लिए निविदा जारी की गई थी। बालटाल से दोमेल तक पहली बार निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

दूसरी लहर का कहर भले ही कम हुआ हो लेकिन महामारी की भयावता से राहत नहीं मिली है। हर तरफ संकट के बादल अभी भी छाए हुए हैं। सतर्कता के साथ ही इस महामारी से निजात मिल सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago