Categories: FeaturedUncategorized

सतर्क रहें : जानिये कैसे आपका मास्क भी बन सकता है ब्लैक फंगस का घर, ऐसे करें बचाव

इन दिनों महामारी का प्रकोप तो देश में हाहाकार मचा ही रहा है साथ में ब्लैक फंसग का खतरा भी लोगों को डरा रहा है। मास्क बेशक महामारी से सुरक्षा देता है लेकिन मास्क पहनने में लापरवाही से ब्लैक फंगस का खतरा भी खड़ा हो सकता है। माइक्रोबायोलोजिस्टों की रिपोर्ट बताती है कि बोलने के दौरान मुंह से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदें मास्क में नमी बढ़ाती हैं। दूसरी ओर सांस लेने से इसमें फंगस पनपने लायक तापमान बन जाता है।

ब्लैक के फंगस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। लंबे समय तक एक ही मास्क पहनने वाले मरीजों मे ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा है। कपड़े का मास्क संक्रमण के लिए सर्वाधिक अनुकूल माना जा रहा है, जिसमें धूल व नमी देर तक टिकती है।

सतर्क रहें : जानिये कैसे आपका मास्क भी बन सकता है ब्लैक फंगस का घर, ऐसे करें बचाव

महामारी से राहत भी नहीं मिली कि एक और बीमारी ब्लैक फंसग ने जीना हराम कर दिया है। ब्लैक फंगस 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान और नम मौसम में पनपता है, मास्क में ये दोनों फैक्टर मिलते हैं। ज्यादातर मरीज एक मास्क का तीन से चार दिन तक प्रयोग करते हैं। पानी पीने एवं दवा खाने के दौरान कई बार मास्क में पानी पहुंच जाता है, जिसके बाद मुंह से निकलती भाप से गर्मी पैदा होती है, जो फंगस बना सकती है।

देश सहित प्रदेश में भी ब्‍लैक फंगस लगातार अपने पांव पसार रही है और राज्‍यभर से इसके मामले सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए एन-95 मास्क को भी छह से आठ घंटे में बदल देना चाहिए। सॢजकल मास्क और कपड़े का मास्क ज्यादा देर तक नमी और धूल रोकता है। धूल कणों से भी फंगस संक्रमित होने का खतरा है।

ऐसे करें बचाव

  • मास्क को एंटी सेप्टिक विलयन से धोएं।
  • मास्क को धूप में रखने पर रेडिएशन से वायरस और फंगस नष्ट हो जाते हैं।
  • कपड़े का मास्क पहनने से बचें। इसमें नमी व धूल देर तक रुकती है।
  • मास्क पर हाथ न लगाएं। पीनी पीएं तो मास्क पर न गिरे।
  • खांसने वाले मरीजों को मास्क छह घंटे में जरूर हटा देना चाहिए। मास्क को नीचे की तरफ से खोलें।
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago